बस एक गुप्त उपाय से बदल सकती है किस्मत, गुप्त नवरात्रि में जरूर करें ये काम, ग्रह बाधा भी होगी दूर
गुप्त नवरात्रि को सनातन धर्म में विशेष आध्यात्मिक और साधनात्मक महत्व प्राप्त है. इस दौरान भक्तजन देवी दुर्गा की 10 महाविद्याओं की गुप्त रूप से पूजा करते हैं. इस साल आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्रि 26 जून से प्रारंभ होकर 4 जुलाई तक चलेंगे. गुप्त नवरात्रि में विशेष विधि-विधान के साथ पूजन और साधना की जाती है. इस दौरान रात के समय किए गए कुछ गुप्त उपाय अत्यधिक फलदायी माने जाते हैं. जैसे कि अखंड दीप जलाकर काली मिर्च का प्रयोग, या फिर कपूर व लौंग का धुआं ग्रह कलेश से मुक्ति दिलाता है. यह नवरात्रि साधना और शक्ति की उपासना का शुभ समय माना जाता है.
गृह क्लेश से मुक्ति
दरअसल, अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि गुप्त नवरात्रि तंत्र साधना और विद्या सीखने वालों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण समय होता है. इस दौरान किए गए विशेष उपाय गुप्त रूप से किए जाते हैं और इनका फल भी कई गुना अधिक मिलता है. पंडित कल्कि राम के अनुसार, यदि साधक या कोई भी व्यक्ति गुप्त नवरात्रि की रात में कुछ विशेष उपाय करता है, तो इससे न केवल जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उन्नति संभव होती है, बल्कि घर-परिवार में चल रहे कलह और गृह क्लेश से भी मुक्ति मिलती है.
शाम के समय जलाएं अखंड दीप
गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों तक यदि आप अपने घर के मंदिर में नियमित रूप से शाम के समय एक अखंड दीपक जलाते हैं, तो यह बेहद फलदायी माना जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मकता का वास होता है. इसके साथ ही देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे धन-संबंधी समस्याएं भी दूर होने लगती हैं. यह उपाय साधकों और गृहस्थों दोनों के लिए शुभ और लाभकारी माना गया है.
जानें गुप्त उपाय
गुप्त नवरात्रि के दौरान रात में एक कटोरी में थोड़ी सी काली मिर्च लेकर उसे घर के किसी ऐसे कोने में रख दें, जहां किसी की नजर न पड़े. मान्यता है कि यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है. फिर अगली सुबह उस काली मिर्च को या तो किसी निर्जन स्थान पर फेंक दें या घर के बाहर मिट्टी में दबा दें. ऐसा नियमित नौ दिनों तक करने से घर में मौजूद बुरी शक्तियों का प्रभाव समाप्त होता है और पारिवारिक क्लेश से मुक्ति मिलने लगती है. यह उपाय गुप्त रूप से करने पर अधिक प्रभावी माना जाता है.
दुर्गा सप्तशती का करें पाठ
गुप्त नवरात्रि में रात को सोने से पहले एक मिट्टी के दीपक में कपूर और लौंग डालकर पूरे घर में घुमाना बहुत ही शुभ माना जाता है. इससे न केवल घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, बल्कि वातावरण भी शुद्ध होता है और सुख-शांति बनी रहती है. इसके साथ ही गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना अत्यंत फलदायी माना गया है. यह पाठ शक्ति की उपासना का सर्वोत्तम माध्यम है, जो जीवन में आ रहे हर प्रकार के संकट, क्लेश और आर्थिक तंगी को दूर करता है. श्रद्धा और नियम से किया गया यह पाठ मानसिक बल भी प्रदान करता है और जीवन में सफलता के मार्ग खोलता है.
3 इडियट्स पार्ट-2 पर मुहर, आमिर बोले—कहानी 10 साल आगे बढ़ेगी
बड़ी सौगात! 11 घंटे का सफर अब सिर्फ 6 घंटे में पूरा
भूमि अधिग्रहण में देरी से अर्थव्यवस्था को झटका: गडकरी
पुलिस गोलीकांड पर गरमाई सियासत, मांझी के बिगड़े बोल
छात्राओं की सफलता पर परिवार और स्कूल में जश्न
चोरी के गहनों से खरीदी कार, प्रेमी-प्रेमिका की साजिश का खुलासा
जल गंगा संवर्धन अभियान से शहडोल में पुराने जल स्त्रोतों को मिल रहा पुर्नजीवन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के उपाध्यक्ष कांकर ने की सौजन्य भेंट
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. सिंह को दी शुभकामनाएँ
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में रेलवे सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
इंतजार खत्म! छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट
Narsinghpur स्टेशन पर उतारकर कराया गया उपचार
शहरी गैस नीति 2026 को मिली मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा
ICC स्तर पर भी मामले पर नजर बनाए जाने की संभावना
Shaun Pollock ने RCB के सर्वश्रेष्ठ कप्तान को लेकर दिया बड़ा बयान
मतदान की रफ्तार धीमी, TMC ने EVM को ठहराया जिम्मेदार
शराब दुकानों पर डिजिटल निगरानी, QR कोड से चेक होगी कीमत