बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4 के पहले एपिसोड को देखकर क्यों रोने लगे दर्शक
नई दिल्ली। एकता कपूर को डेली सोप की क्वीन यूं ही नहीं कहा जाता है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी से लेकर कसौटी जिंदगी की और कसम से तक उन्होंने कई ऐसे शोज बनाए हैं, जो आज के समय में टीवी इंडस्ट्री के कल्ट शोज में से एक हैं।
इन्हीं शो में एकता के एक और रोमांटिक ड्रामा शो का नाम जुड़ चुका है, जो है 'बड़े अच्छे लगते हैं'। तीन सफल सीजन के बाद कुछ दिनों पहले ही एकता कपूर बड़े अच्छे लगते हैं का चौथा सीजन लेकर लौटी हैं। इस शो को पहले एपिसोड से ही काफी प्यार मिल रहा है। क्यों दर्शकों की आंखों में रोमांटिक शो का पहला एपिसोड देखकर ही आंसू आ गए और किस चैनल पर आप ये शो देख सकते हैं, चलिए जानते हैं:
क्यों दर्शक बड़े अच्छे लगते हैं 4 देखकर हुए इमोशनल?
बड़े अच्छे लगते हैं के पहले सीजन में जहां राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी दिखाई दी थी, तो वहीं दूसरे सीजन की कमान नीति टेलर ने संभाली थी। तीसरे सीजन में नकुल मेहता और दिशा परमार को साथ देखकर तो फैंस काफी भावुक हो गए थे। अब चौथे सीजन में एक बार फिर से कुछ ऐसा ही देखने को मिला। बड़े अच्छे लगते हैं के चौथे सीजन में एकता कपूर ने बिल्कुल फ्रेश पेयर बनाया।
सीरियल में जहां शिवांगी जोशी भाग्यश्री का किरदार निभा रही हैं, तो वहीं टीवी के हार्टथ्रोब हर्षद चोपड़ा ऋषभ के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। कहानी को लेकर नहीं, बल्कि लोग बेपनाह के बाद हर्षद को एक बार फिर से रोमांटिक शो में देखकर काफी इमोशनल हो गए हैं।
यूजर्स बोले-बुरे दिन में कुछ अच्छा दिखा दिया
16 जून को ऑनएयर हुए बड़े अच्छे लगते हैं के पहले एपिसोड के फर्स्ट एपिसोड को देखकर लोगों की आंखों से आंसू निकल पड़े। एक यूजर ने लिखा, "बुरे दिन के बीच सबसे अच्छी चीज देखी है। ऋषभ को ढेर सारी बधाई, क्योंकि शो की हर चीज लोगों के चेहरों पर स्माइल लेकर आ रही है। हर्षद ऋषभ के रूप में वापस आ गया है"।
दूसरे यूजर ने लिखा, "हर्षद को ऋषभ के रूप में देखकर मैं बहुत ही इमोशन हो रही हूं। हमने उन्हें बहुत मिस किया"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "इस शो की सिनेमेटोग्राफिक, गाने सब कुछ कितना खूबसूरत है"।
एक और अन्य यूजर ने लिखा, "मैंने इस शो का पूरा एपिसोड देखा, मैं ये कहना चाहूंगी कि हर्षद का शुरुआत में रोल भाल ही कम था, लेकिन पावरफुल था। आज भी सोसाइटी महिलाओं को शादी के लिए कितना फोर्स करती है"।
किस चैनल पर देख सकते हैं बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4?
बड़े अच्छे लगते हैं का सीजन 4 आप सोनी टीवी पर देख सकते हैं। अब तक इस शो के 4 एपिसोड आ चुके हैं। अगर आपके घर में टीवी नहीं है और ये शो देखने के इच्छुक हैं, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर भी देख सकते हैं।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास
खाई में गिरते ही कार में आग, बचने का नहीं मिला मौका
ऑटो कंपनियों को नए इंजन और टेक्नोलॉजी पर करना होगा काम
एक पुलिस अधिकारी की भूमिका पर उठे निष्पक्षता के सवाल
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पूरे नगर में शोक की लहर
‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की धरती पर AAP की जीत, भाजपा का जादू फीका
इस शतक के साथ बाबर ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया