Sitaare Zameen Par Collection: आमिर की डूबेगी लुटिया या बनेंगे शहंशाह? रिलीज से दो दिन पहले आया रिजल्ट
Sitaare Zameen Par Collection: आमिर की डूबेगी लुटिया या बनेंगे शहंशाह? रिलीज से दो दिन पहले आया रिजल्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट एक बिल्कुल नई कहानी के साथ लौटने वाले हैं। जिसमें वह पहली बार ऑटिस्टिक बच्चों के साथ पहली बार एक्टिंग करते हुए दिखाई देंगे। ये फिल्म आमिर खान के लिए सिर्फ खास ही नहीं, बल्कि बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह इस फिल्म से तीन साल बाद पर्दे पर लौट रहे हैं। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग बीते दिन शुरू हो चुकी है। सितारे जमीन पर ने रिलीज से दो दिन पहले कितने कमाए और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी या फिर फ्लॉप, इस बात का अंदाजा आपको एडवांस बुकिंग कमाई से लग जाएगा। तो चलिए देर किस बात की है, फटाफट से देखते हैं मूवी की कमाई:
रिलीज से पहले सितारे जमीन पर ने कमाई इतनी रकम
आमिर खान की लास्ट रिलीज फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई थी, ऐसे में एक्टर के लिए ये कमबैक बहुत ज्यादा जरूरी है। हालांकि, एडवांस बुकिंग कमाई को देखते हुए ऐसा लगता है कि लोगों ने अभिनेता को उनके बयान के लिए अभी तक पूरी तरह से माफ नहीं किया है। आमिर खान की मूवी का रिलीज से पहले जो एडवांस कलेक्शन हुआ है, वह बेहद निराशाजनक है।
सैकनलिक.कॉम के शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक, सितारे जमीन पर की अब तक महज 10 हजार के करीब टिकट बिक्री हुई है। तमिल भाषा में फिल्म की जहां 157 टिकट सोल्ड आउट हुई है, वहीं हिंदी में 9953 के करीब टिकट बिकी है।
भाषा फॉर्मेट ग्रॉस टिकट सोल्ड शोज
हिंदी 2D 2190969.21 9953 3508
तमिल 2D 9744 157 51
ऑल इंडिया - 22.01 लाख रुपए 10,110 3559
मूवी को टोटल शोज 3559 मिले है। नेशनल चैन में 10 हजार 110 की टिकट सोल्ड आउट के साथ फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अब तक 22.01 लाख के आसपास का ही कलेक्शन किया है, जो आमिर खान के स्टारडम के हिसाब से भी बेहद कम है।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास
खाई में गिरते ही कार में आग, बचने का नहीं मिला मौका
ऑटो कंपनियों को नए इंजन और टेक्नोलॉजी पर करना होगा काम
एक पुलिस अधिकारी की भूमिका पर उठे निष्पक्षता के सवाल
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पूरे नगर में शोक की लहर
‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की धरती पर AAP की जीत, भाजपा का जादू फीका