साउथ फिल्मों के वार से बॉलीवुड का बचना मुश्किल
नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के फैंस के लिए जुलाई 2025 का महीना धमाकेदार होने वाला है! अनुष्का शेट्टी की घाटी से लेकर विजय देवरकोंडा की किंगडम तक, कई शानदार फिल्में थिएटर्स में रिलीज होंगी। एक्शन, सस्पेंस और रोमांस से भरी ये मूवीज हर किसी का मनोरंजन करेंगी। आइए इन फिल्मों की कहानी और रिलीज डेट के बारे में जानते हैं।
किंगडम
विजय देवरकोंडा की किंगडम एक स्पाई एक्शन थ्रिलर है, जिसका निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया है। यह फिल्म दो हिस्सों में बनाई जा रही है और एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो अपने लोगों की रक्षा के लिए हर मुश्किल से लड़ता है। पहले मई 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 4 जुलाई को थिएटर्स में आएगी। कुछ खबरों के मुताबिक, रिलीज डेट 25 जुलाई तक बढ़ सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि बाकी है। विजय के फैंस इस एक्शन से भरी मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
घाटी
घाटी एक तेलुगु क्राइम एक्शन फिल्म है, जिसमें अनुष्का शेट्टी लीड रोल में हैं। डायरेक्टर कृष जगर्लमुडी की यह फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होगी। कहानी एक ऐसी महिला की है, जो हालातों के चलते गांजा के कारोबार में उतरती है और धीरे-धीरे क्रिमिनल बन जाती है। फिल्म में विक्रम प्रभु भी अहम किरदार में हैं। पहले अप्रैल 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कई बार टलने के बाद अब जुलाई में आएगी। यह तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, और मलयालम में रिलीज होगी। अनुष्का की यह फिल्म उनके फैंस के लिए खास है।
हरि हरा वीर मल्लू: पार्ट 1
पवन कल्याण की हरि हरा वीर मल्लू: पार्ट 1 एक एक्शन एंटरटेनर है, जो 25 जुलाई को रिलीज होगी। कृष जगर्लमुडी और ए.एम. ज्योति कृष्णा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में पवन एक डाकू वीर मल्लू का किरदार निभा रहे हैं, जिसे मुगलों से कोहिनूर हीरा चुराने का मिशन मिलता है। पहले 12 जुलाई को रिलीज की बात थी, लेकिन अब यह 25 जुलाई को आएगी। पवन के फैंस इस पीरियड ड्रामा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
परंधु पो
परंधु पो एक तमिल ड्रामा है, जिसमें तमीज पदम फेम शिवा लीड रोल में हैं। पेरनबु के डायरेक्टर राम ने इसे बनाया है। यह म्यूजिकल फिल्म एक पिता और बेटे के रिश्ते की गहराई को दिखाती है। शिवा के साथ अंजलि, मिथुल रायन, ग्रेस एंटनी, विजय येसुदास, और अजु वर्गीज जैसे शानदार एक्टर्स हैं। फिल्म 4 जुलाई 2025 को थिएटर्स में रिलीज होगी। फैंस को इस भावनात्मक कहानी का बेसब्री से इंतजार है।
द पेट डिटेक्टिव
द पेट डिटेक्टिव एक मलयालम रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें पदक्कलम फेम शरफ यू. धीन लीड रोल में हैं। उनके साथ अनुपमा परमेश्वरन अहम किरदार में दिखेंगी। डायरेक्टर प्रनीश विजयन की इस फिल्म की कहानी एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी में एक मैकॉ परोट (तोता) के आने से मजेदार मोड़ आता है। कहानी की ज्यादा डिटेल्स का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन यह जुलाई 2025 में थिएटर्स में रिलीज होने की चर्चा है। रिलीज डेट की आधिकारिक पुष्टि बाकी है।
एक्का
एक्का एक कन्नड़ एक्शन थ्रिलर है, जिसमें युवा राजकुमार, संपदा, संजना आनंद, अतुल कुलकर्णी, और राहुल देव शेट्टी जैसे दमदार एक्टर्स हैं। फिल्म की कहानी मुथु नाम के एक युवा की है, जो अपने दोस्त रमेश को ढूंढने बेंगलुरु जाता है। रमेश ने उसे धोखा दिया था। इस तलाश में मुथु शहर के अपराध की अंधेरी दुनिया में फंस जाता है। प्यार, दोस्ती, और इंसाफ की लड़ाई के बीच वह कैसे मुश्किलों से निकलता है, यही फिल्म की कहानी है। यह फिल्म 18 जुलाई 2025 को रिलीज होगी।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास
खाई में गिरते ही कार में आग, बचने का नहीं मिला मौका
ऑटो कंपनियों को नए इंजन और टेक्नोलॉजी पर करना होगा काम
एक पुलिस अधिकारी की भूमिका पर उठे निष्पक्षता के सवाल
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पूरे नगर में शोक की लहर
‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की धरती पर AAP की जीत, भाजपा का जादू फीका