Shah rukh Khan की फिल्म 'King' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे Ed Sheeran
नई दिल्ली। शाह रुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म की भले ही कोई ऑफिशियल घोषणा ना हुई हो लेकिन मूवी और कास्ट को लेकर कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। इन सबके बीच एक और स्टार है जिसका गाना इन दिनों ट्रेंडिंग में चल रहा है।
अरिजीत सिंह के साथ आए नजर
हम बात कर रहे हैं पॉप सिंगर एड शीरन की जिनका गाना सफायर इन दिनों रील्स में काफी ज्यादा ट्रेंड में है। इस गाने में आपको एड शीरन गाने की कुछ लाइन्स पंजाबी में दोहराते दिखेंगे। सैफायर में उन्होंने अरिजीत सिंह के साथ कोलेबोरेट किया है।
फैन के सवाल पर एड शीरन ने दिया जवाब
वहीं अब जो खबर हम आपको बताने वाले हैं वो और भी ज्यादा एक्साइटिंग है। खबर है कि सिंगर अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि शीरन उनकी फिल्म किंग में एक गाना गाते नजर आएंगे। दरअसल एड ने सफायर का एक बीटएस शेयर किया था जिसमें वो पंजाबी में कुछ लाइनें रिकॉर्ड करते हुए और हिंदी में गाने के बारे में बात करते हुए दिख रहे हैं। एक फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर उस क्लिप को शेयर किया और लिखा, 'पूरे पंजाबी वर्जन का इंतजार नहीं कर सकता, एड के यूट्यूब चैनल पर बिहाइंड द सीन देखें। एड ने उस वीडियो में हिंदी वर्जन कहा था, इसलिए मुझे यकीन नहीं है कि गाने का दूसरा वर्जन हिंदी होगा या पंजाबी'।
कब आएगा एड का हिंदी गाना?
एड ने इसके कमेंट में रिप्लाई किया। उन्होंने लिखा, 'हिंदी गाना शाहरुख खान की एक बॉलीवुड फिल्म के लिए था, यह अरिजीत के साथ सफायर का पंजाबी वर्जन है। मैं इस समय सभी भाषाओं में गाना गा रहा हूं।' बस एड का यह कमेंट करना था कि फैंस सवाल पर सवाल पूछने लगे। उन्होंने पूछा,'कौन सा हिंदी गाना? यह कब आ रहा है?' दूसरे ने आश्चर्य जताया कि क्या यह गाना 'किंग' के लिए है, जिस फिल्म पर शाहरुख अभी काम कर रहे हैं।
किंग में कौन-कौन आएगा नजर?
शाह रुख खान की किंग को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। इसमें अभिनेता के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। इसमें रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत और अरशद वारसी जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास
खाई में गिरते ही कार में आग, बचने का नहीं मिला मौका
ऑटो कंपनियों को नए इंजन और टेक्नोलॉजी पर करना होगा काम
एक पुलिस अधिकारी की भूमिका पर उठे निष्पक्षता के सवाल
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पूरे नगर में शोक की लहर
‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की धरती पर AAP की जीत, भाजपा का जादू फीका