पहली अग्निपरीक्षा के लिए गिल की गैंग ने रखा हेडिंग्ले में कदम
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। दौरे की शुरुआत 20 जून से हो रही है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाना है। इसी मैच से शुभमन गिल अपने कप्तानी करेंगे। गिल को रोहित शर्मा के बाद भारत की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है और अब वह अपनी गैंग लेकर पहले टेस्ट मैच की सरजमीं पर पहुंच गए हैं।
अभी तक टीम इंडिया लंदन में थी और वहां अभ्यास कर रही थी। टीम इंडिया ने इससे पहले इंडिया-ए के खिलाफ एक इंट्रा-स्क्वाड मैच खेला। वहीं सीनियर टीम का हिस्सा कई खिलाड़ी इंडिया के साथ पहले ही इंग्लैंड आ गए थे और इंग्लैंड लायंस के खिलाफ उन्होंने दो अभ्यास मैच खेले। इनमें यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरैल जैसे खिलाड़ी शामिल थे।
ट्रेन से पहुंचे लीड्स
टीम इंडिया मंगलवार को लीड्स पहुंच गई है। टीम इंडिया ने ये सफर ट्रेन से तय किया। लीड्स स्टेशन पर टीम इंडिया के पहुंचने का वीडियो इस समय वायरल हो रहा है जिसमें गिल, केएल राहुल, यशस्वी और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दिखाई दे रहे हैं। इनके अलावा टीम का सपोर्ट स्टाफ भी टीम के साथ है। गिल के लिए दौरा आसान नहीं हैं। उनके सामने पांच टेस्ट हैं और पांचों अग्निपरीक्षा से कम नहीं हैं।
ये भारत के एक नए युग की शुरुआत भी है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया पहली बार मैदान पर उतरने जा रही है। इन दोनों की गैरमौजूदगी काफी बड़ा गैप है जिसे टीम इंडिया को भरना होगा। इन दोनों के न रहने से टीम में अनुभव की कमी साफ नजर आ रही है जिसको भरना गिल की गैंग के लिए आसान नहीं होगा।
राणा की टीम में एंट्री
दौरे की शुरुआत से पहले टीम इंडिया में एक खास गेंदबाज की एंट्री हुई है। इंडिया-ए के साथ इंग्लैंड आने वाले तेज गेंदबाज हर्षित राणा को रोक लिया गया है और उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया है। राणा को गौतम गंभीर का खास माना जाता है। दोनों आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स में साथ थे। गंभीर के आने के बाद ही राणा की टीम में एंट्री हुई। ऑस्ट्रेलिया दौरे प राणा ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था।
जब अपने भी छोड़ दें साथ, ये 5 सक्सेस मंत्र दिखाएंगे नई राह
संकट में घिरे हैं? हनुमान बाहुक का पाठ दिलाएगा राहत
भीषण गर्मी का अलर्ट! नौतपा की तारीख और जरूरी उपाय जान लें
दीवारों पर जाले दे रहे हैं अशुभ संकेत? जानें क्यों जरूरी है इन्हें हटाना
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास
खाई में गिरते ही कार में आग, बचने का नहीं मिला मौका
ऑटो कंपनियों को नए इंजन और टेक्नोलॉजी पर करना होगा काम