राजा मर्डर केस का एक और लेटेस्ट वीडियो, घटनास्थल के पास तीनों सुपारी किलर साथ
इंदौर: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस से जुड़े वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं. एक दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ, जिसे एक पर्यटक ने अनायास ही अपने कैमरे में कैद किया था. इस वीडियो में दिख रहा है कि राजा की पत्नी और हत्यारोपी सोनम रघुवंशी पहाड़ी पर चढ़ाई करने के दौरान आगे चल रही है और राजा उसके पीछे. ये वीडियो राजा के मर्डर के कुछ घंटे पहले का है. अब दूसरा वीडियो भी वायरल हो रहा है, इसमें हत्या के तीनों आरोपी ट्रैकिंग कर रहे हैं. ये वीडियो भी इसी पर्यटक ने बनाया था.
दूसरा वीडियो राजा की हत्या से कुछ घंटे पहले का
मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि हत्या के तीनों आरोपी डबल डेकर ब्रिज से लौटकर पहाड़ी पर चढ़ रहे हैं. इन तीनों कथित सुपारी किलर पर ही हत्या का आरोप है. वीडियो के अनुसार सबसे पहले आगे विशाल चौहान लाठी के सहारे पहाड़ी चढ़ रहा है,. उसके पीछे आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत चल रहे हैं. विशाल सबसे आगे चल रहा है. विशाल पर्यटक के कैमरे की तरफ देख भी रहा है. वहीं आनंद कैमरा देखते ही अपना मुंह दूसरी ओर घुमा लेता है. तीसरे आरोपी आकाश का चेहरा दूर से दिख रहा है. हालांकि पास आने पर वह अपना मुंह नीचे कर लेता है, उसके बड़े बालों से उसका चेहरा ढंक जाता है.
हत्यारोपियों के पीछे चल रहे थे राजा और सोनम
जिस पर्यटक ने वीडियो बनाया है, उसका नाम देवी सिंह है. उसने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. देवी सिंह का कहना है "हत्या के तीनों आरोपी के वीडियो में उसके कैमरे में कैद हुए हैं. इस वीडियो को वह शिलांग पुलिस को सौंपेगा." ऐसा माना जा रहा है कि इन तीनों हत्यारोपी के पीछे ही राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ चल रहे थे. क्योंकि इसी पर्यटक ने इससे पहले सोनम व राजा का वीडियो भी पहाड़ी चढ़ते हुए वायरल किया था.
वारदात स्थल पर आज क्राइम सीन होगा रीक्रिएट
बता दें कि राजा रघुवंशी मर्डर केस में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी, उसका प्रेमी राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत मेघालय की शिलांग पुलिस की हिरासत में हैं, जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है. शिलांग पुलिस के अनुसार मंगलवार को सभी आरोपियों को मौके पर ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएट किया जाएगा. गौरतलब है कि राजा रघुवंशी की सोनम के साथ 11 मई को शादी हुई थी. इसके बाद सोनम ने राजा को हनीमून पर जाने के लिए मनाया. साजिश के अनुसार सोनम राजा को शिलांग ले गई. और शिलांग से लगभग 60 किमी दूर सोहरा में 3 सुपारी किलर से राजा का मर्डर करवाने के बाद उसका शव पहाड़ी से 1000 फीट नीचे खाई में फेंक दिया था.
जब अपने भी छोड़ दें साथ, ये 5 सक्सेस मंत्र दिखाएंगे नई राह
संकट में घिरे हैं? हनुमान बाहुक का पाठ दिलाएगा राहत
भीषण गर्मी का अलर्ट! नौतपा की तारीख और जरूरी उपाय जान लें
दीवारों पर जाले दे रहे हैं अशुभ संकेत? जानें क्यों जरूरी है इन्हें हटाना
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास
खाई में गिरते ही कार में आग, बचने का नहीं मिला मौका
ऑटो कंपनियों को नए इंजन और टेक्नोलॉजी पर करना होगा काम