जून मासिक शिवरात्रि कब है? बन रहे 4 शुभ संयोग, जानें तारीख, मुहूर्त और महत्व
जून की मासिक शिवरात्रि आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाएगी. हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है. इस बार जून के मासिक शिवरात्रि पर 4 शुभ संयोग बन रहे हैं. जिसकी वजह से मासिक शिवरात्रि और भी पुण्य फलदायी हो गई है. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं कि जून की मासिक शिवरात्रि कब है? मासिक शिवरात्रि पर कौन से 4 शुभ संयोग बन रहे हैं? मासिक शिवरात्रि का मुहूर्त क्या है?
जून मासिक शिवरात्रि 2025 तारीख
दृक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 23 जून सोमवार को रात 10 बजकर 9 मिनट पर प्रारंभ होगी. इस तिथि का समापन 24 जून दिन मंगलवार को शाम 6 बजकर 59 मिनट पर होगा. मासिक शिवरात्रि के पूजा मुहूर्त के आधार पर जून की मासिक शिवरात्रि? 23 जून सोमवार को है.
4 शुभ संयोग में है जून मासिक शिवरात्रि 2025
जून की मासिक शिवरात्रि पर 4 शुभ संयोग बन रहे हैं. पहला संयोग है सोम प्रदोष व्रत का, दूसरा संयोग है सोमवार का, तीसरा संयोग है मासिक शिवरात्रि का और चौथा संयोग है सर्वार्थ सिद्धि योग का.
इस बार की मासिक शिवरात्रि के साथ प्रदोष व्रत और सोमवार व्रत भी है. ये तीनों ही व्रत भगवान शिव की पूजा और आराधना के लिए हैं. वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्य सफल होते हैं. आप जिस भी मनोकामना से शिवरात्रि व्रत रखकर सर्वार्थ सिद्धि योग में पूजा करेंगे, आपकी मनोकामना पूर्ण होगी. शिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर में 03 बजकर 16 मिनट से 24 जून को सुबह 5 बजकर 25 मिनट तक रहेगा.
जून मासिक शिवरात्रि 2025 मुहूर्त
23 जून सोमवार को जून मासिक शिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त देर रात 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक है. इस निशिता मुहूर्त में आपको शिव पूजा के लिए 40 मिनट का शुभ समय प्राप्त होगा. वैसे जिन लोगों को सामान्य पूजा करनी है, वे दिन में भी कर सकते हैं.
जून मासिक शिवरात्रि के दिन ब्रह्म मुहूर्त 04:04 ए एम से 04:44 ए एम तक है, वहीं उस दिन का शुभ समय यानि अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक है. अमृत काल दोपहर में 01 बजकर 07 मिनट से दोपहर 02 बजकर 33 मिनट तक है. विजय मुहूर्त दोपहर में 02 बजकर 43 मिनट से दोपहर 03 बजकर 39 मिनट तक है.
मासिक शिवरात्रि पर धृति योग प्रात:काल से लेकर दोपहर 1 बजकर 17 मिनट तक है, उसके बाद से शूल योग है. शिवरात्रि पर कृत्तिका नक्षत्र प्रात:काल से दोपहर 03 बजकर 16 मिनट तक है, उसके बाद से रोहिणी नक्षत्र है.
जून मासिक शिवरात्रि 2025 भद्रा का समय
जून मासिक शिवरात्रि के दिन भद्रा लगेगी, लेकिन उसका वास स्थान स्वर्ग है, इस वजह से उसका कोई दुष्प्रभाव धरती पर नहीं होगा. भद्रा का समय रात में 10 बजकर 09 मिनट से 24 जून को प्रात: 05 बजकर 25 मिनट तक है.
मासिक शिवरात्रि का महत्व
मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करते हैं. उस दिन भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, मदार पुष्प, धतूरा, शमी के पत्ते, गंगाजल, गाय का दूध, शहद, चंदन, धूप आदि अर्पित करते हैं. मासिक शिवरात्रि की व्रत कथा सुनते हैं और शिवजी की आरती करते हैं. शिव कृपा से मनोकामनाएं पूरी होती हैं, दुख दूर होते हैं.
जब अपने भी छोड़ दें साथ, ये 5 सक्सेस मंत्र दिखाएंगे नई राह
संकट में घिरे हैं? हनुमान बाहुक का पाठ दिलाएगा राहत
भीषण गर्मी का अलर्ट! नौतपा की तारीख और जरूरी उपाय जान लें
दीवारों पर जाले दे रहे हैं अशुभ संकेत? जानें क्यों जरूरी है इन्हें हटाना
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास
खाई में गिरते ही कार में आग, बचने का नहीं मिला मौका
ऑटो कंपनियों को नए इंजन और टेक्नोलॉजी पर करना होगा काम