क्या आपके घर की सही दिशा में रखा है इन्वर्टर? जानिए इसका सीधा असर दिमाग पर, कैसे बनती है सोच की रुकावट?
Inverter In North East : हर घर का एक अलग माहौल होता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके घर की दिशा भी आपकी सोच और काम करने की ताकत को प्रभावित कर सकती है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की नॉर्थ-ईस्ट यानी उत्तर-पूर्व दिशा सबसे साफ और हल्की ऊर्जा वाली दिशा मानी जाती है. इसे देवताओं की दिशा भी कहा जाता है और यह इंसान के दिमाग, विचार और कल्पना शक्ति से जुड़ी होती है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं इंदौर निवासी ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट हिमाचल सिंह.इस दिशा का सीधा संबंध विचारों की शुद्धता, मानसिक शांति और नए आइडिया आने की ताकत से होता है. जब यह दिशा खुली और साफ होती है, तो इंसान को सही समय पर सही सोच मिलती है और वह आगे बढ़ पाता है. लेकिन अगर इस दिशा में भारी सामान या इलेक्ट्रॉनिक मशीनें रख दी जाएं, तो सोचने की शक्ति पर असर पड़ता है.
इन्वर्टर और कन्फ्यूजन का रिश्ता
अब बात करते हैं इन्वर्टर की. इन्वर्टर एक भारी और ऊर्जा को उलटने वाली मशीन है, जो बैटरी से बिजली खींचकर उसे जरूरत के समय बाहर देती है. अब सोचिए, अगर इस तरह की उलझी हुई ऊर्जा नॉर्थ-ईस्ट दिशा में रख दी जाए तो क्या होगा?इसका सीधा असर इंसान के दिमाग पर होता है. जब यह दिशा प्रभावित होती है, तो व्यक्ति को एक साथ कई विचार आने लगते हैं. कभी एक आइडिया आया, उसे ठीक से सोच नहीं पाए, तभी दूसरा आ गया, फिर तीसरा… और इसी तरह दिमाग उलझता चला जाता है.
इसे कहते हैं कन्फ्यूज्ड स्टेट ऑफ माइंड.
ऐसी स्थिति में व्यक्ति सोच तो बहुत रहा होता है, लेकिन किसी एक विचार पर टिक नहीं पाता. न कोई फैसला ले पाता है और न ही किसी दिशा में आगे बढ़ पाता है. इसका असर निजी जीवन से लेकर कामकाज तक हर जगह दिखाई देता है.
नॉर्थ-ईस्ट को रखें साफ और हल्का
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर का माहौल शांत, साफ और प्रेरणादायक बना रहे, तो नॉर्थ-ईस्ट दिशा को हमेशा खुला और साफ रखें. यहां पूजा स्थान, छोटा फव्वारा, विंड चाइम या कोई शांतिपूर्ण चित्र लगाना फायदेमंद हो सकता है. इस दिशा में हल्के रंगों का इस्तेमाल करें और कोशिश करें कि कोई भारी सामान या इलेक्ट्रॉनिक आइटम यहां न हो.
क्या करें अगर इन्वर्टर पहले से नॉर्थ-ईस्ट में हो?
अगर किसी वजह से इन्वर्टर पहले से नॉर्थ-ईस्ट में है और उसे हटाना फिलहाल संभव नहीं है, तो उसके चारों तरफ सफेद पर्दा लगाएं या उसके ऊपर सफेद कपड़ा ढक दें. साथ ही पास में तुलसी का पौधा या कोई सकारात्मक वस्तु रखें, ताकि उसका नकारात्मक असर थोड़ा कम हो सके.
जब अपने भी छोड़ दें साथ, ये 5 सक्सेस मंत्र दिखाएंगे नई राह
संकट में घिरे हैं? हनुमान बाहुक का पाठ दिलाएगा राहत
भीषण गर्मी का अलर्ट! नौतपा की तारीख और जरूरी उपाय जान लें
दीवारों पर जाले दे रहे हैं अशुभ संकेत? जानें क्यों जरूरी है इन्हें हटाना
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास
खाई में गिरते ही कार में आग, बचने का नहीं मिला मौका
ऑटो कंपनियों को नए इंजन और टेक्नोलॉजी पर करना होगा काम