अहमदाबाद हादसे के बाद लंदन और फ्रैंकफर्ट से भारत आ रहे विमान के सामने आई बड़ी मुसीबत
नई दिल्ली। भारत आने वाली दो बड़ी विमानों को रविवार और सोमवार को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से चेन्नई के लिए निकली ब्रिटिश एयरवेज की बोइंग ड्रीमलाइनर को तकनीकी खराबी की वजह से वापस लौटना पड़ा। वहीं दूसरी दूसरी फ्लाइट लुफ्थांसा की थी। ये भी बोइंग की ड्रीमलाइनर विमान है। ये फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद जा रही थी, लेकिन बम की धमकी के चलते उसे भी वापस फ्रैंकफर्ट जाना पड़ा।
डोवर की खाड़ी के ऊपर काटे कई चक्कर, फिर वापस लौटना पड़ा
ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA35 रविवार को लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से दोपहर 1:16 बजे चेन्नई के लिए उड़ी। लेकिन टेक ऑफ के कुछ देर बाद पायलट को तकनीकी खराबी का पता चला। फ्लाइट रडार24 के मुताबिक, इस जहाज ड्रीमलाइनर ने डोवर की खाड़ी के ऊपर कई चक्कर काटे और फिर वापस हीथ्रो लौट आई।
ब्रिटिश एयरवेज ने अपने बयान में कहा, "हमारी फ्लाइट को एक छोटी तकनीकी खराबी की वजह से एहतियातन हीथ्रो हवाई अड्डे पर वापस लाना पड़ा। विमान सुरक्षित लैंड हुआ। यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं। हमारी टीमें यात्रियों के सफर को जल्द से जल्द दोबारा शुरू करने की कोशिश में जुटी हैं।"
बम की धमकी की वजह से विमान को जर्मनी लौटना पड़ा
दूसरी तरफ, फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद जा रही लुफ्थांसा की फ्लाइट LH752 को भी रविवार देर रात बीच रास्ते से लौटना पड़ा। इस उड़ान को बम की धमकी मिली थी, जिसके चलते उसे हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने की इजाजत नहीं मिली। फ्लाइट अवेयर के मुताबिक, ये विमान बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर था।
लुफ्थांसा ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, "हमें हैदराबाद में लैंड करने की इजाजत नहीं मिली, इसलिए विमान को वापस फ्रैंकफर्ट लौटना पड़ा।"
हैदराबाद हवाई अड्डे के एक सीनियर अफसर ने भी पुष्टि की कि बम की धमकी का मैसेज तब मिला, जब विमान अभी इंडियन एयर स्पेस में दाखिल नहीं हुआ था। इस वजह से विमान ने भारत में लैंड नहीं किया और फ्रैंकफर्ट लौट गया।
जब अपने भी छोड़ दें साथ, ये 5 सक्सेस मंत्र दिखाएंगे नई राह
संकट में घिरे हैं? हनुमान बाहुक का पाठ दिलाएगा राहत
भीषण गर्मी का अलर्ट! नौतपा की तारीख और जरूरी उपाय जान लें
दीवारों पर जाले दे रहे हैं अशुभ संकेत? जानें क्यों जरूरी है इन्हें हटाना
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास
खाई में गिरते ही कार में आग, बचने का नहीं मिला मौका
ऑटो कंपनियों को नए इंजन और टेक्नोलॉजी पर करना होगा काम