चौंकाने वाली सच्चाई! द सिंपसंस ने 2025 के लिए जो कहा, क्या वो सच होगा?
The Simpsons and List of Predictions: कार्टून देखना हम सभी को कभी न कभी पसंद हुआ करता था. हम में से कई लोग शायद बड़े होने के बाद भी एनिमेटेड टीवी शो को देखना पसंद करते होंगे. ये हमारे मनोरंजन का साधन हुआ करता था या है भी. लेकिन एक एनिमेटेड टीवी शो जिसकी शुरुआत बच्चों के मनोरंजन के लिए ही हुई थी, अब वह दुनिया भर में “भविष्य बताने वाली मशीन” के तौर पर पहचाना जाने लगा है. हम बात कर रहे हैं ‘The Simpsons’ की. उस मशहूर अमेरिकी शो की जिसने कई बार ऐसी घटनाओं की भविष्यवाणी कर दी है जो बाद में सच साबित हुई.
अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक्टिव हैं तब आपने भी Simpsons से जुड़ी कुछ मीम्स जरूर देखी होगी. मौजूदा समय में भी इस सीरीज के कई सीन्स वायरल होते हैं जो वर्तमान की स्थिति से मिलते जुलते मालूम पड़ते हैं. अब जब हम 2025 में कदम रख चुके हैं, एक बार फिर The Simpsons की भविष्यवाणियों पर चर्चा तेज हो गई है. सवाल यह है कि क्या यह शो सिर्फ एक कॉइनसिडेंस है या वाकई इसकी स्क्रिप्ट में भविष्य छिपा होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से बात करते हैं.
क्या है ‘The Simpsons’?
The Simpsons एक अमेरिकी एनिमेटेड सिटकॉम है, जिसकी शुरुआत 17 दिसंबर 1989 को हुई थी. इसे मैट ग्रोनिंग ने बनाया था और यह फॉक्स नेटवर्क पर प्रसारित होता है. यह शो स्प्रिंगफील्ड नाम के काल्पनिक शहर में रहने वाले सिम्पसन परिवार की कहानी है. उस परिवार में होमर, मार्ज, बार्ट, लिसा और मैगी रहते हैं. शो की खास बात है इसकी ह्यूमर के पीछे छिपी सामाजिक-राजनीतिक टिप्पणी. यह न केवल अमेरिका की संस्कृति पर व्यंग करता है बल्कि कई बार आने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी भी करता नजर आया है. अभी भी इस शो के नए सीरीज आते रहते हैं. पिछले साल यानी 2024 के 18 मई को इसका 36वां सीजन रिलीज हुआ था. कुछ समय पहले ही फॉक्स नेटवर्क ने इसके लाइसेंस को रिन्यू करते हुए 4 साल और बढ़ा दिया है.
भारत को लेकर The Simpsons ने क्या भविष्यवाणियां की?
भारत में The Simpsons की कोई डायरेक्ट भविष्यवाणी नहीं रही है, लेकिन इसकी AI, टेक्नोलॉजी और ग्लोबल पॉलिटिक्स से जुड़ी बातें हमारे देश में भी असर डालती रही हैं. उदाहरण के तौर पर-
- स्मार्टवॉच: 2010 से पहले ही शो में स्मार्ट वॉच जैसी डिवाइसेज दिखाई गई थीं. भारत में 2015 के बाद से स्मार्ट वॉच का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा.
- AI और ऑटोमेशन: शो में 1994 में AI से चलने वाले रोबोट्स को दिखाया गया था. आज भारत में भी कस्टमर सर्विस, कस्टमर चैट और डेटा एनालिटिक्स में AI का तेजी से इस्तेमाल हो रहा है.
- अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश: हाल में गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश होने की घटना को लेकर भी इसकी एक फोटो वायरल हो रही है. जिसमें एयर इंडिया लिखा एक प्लेन बिल्डिंग से टकराया हुआ दिखाई देता है. हालांकि मौजूद जानकारियों के मुताबिक, The Simpsons के किसी एपिसोड में ऐसा नहीं दिखाया गया है. मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए कोई एआई की मदद से वैसी फोटो क्रिएट करके वायरल कर रहा है.

अमेरिका को लेकर The Simpsons की भविष्यवाणियां?
The Simpsons ने अमेरिका और वैश्विक स्तर पर जो सबसे चर्चित भविष्यवाणियां की हैं, वे हैं-
- डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रपति पद पर वापसी
2000 में आए एक एपिसोड में ट्रंप को अमेरिका का राष्ट्रपति दिखाया गया था. यह भविष्यवाणी 2016 में सच हुई.
अब एक और भविष्यवाणी वायरल हो रही है — जिसमें 2024 में ट्रंप की वापसी दिखाई गई थी, और 2025 में उनकी बेटी इवांका ट्रंप के पॉलिटिक्स में आने की संभावना जताई गई थी. 2025 में यह बात फिर सुर्खियों में है. - महामारी की भविष्यवाणी
1993 के एक एपिसोड में “Osaka Flu” नाम की एक बीमारी दिखाई गई थी, जो एशिया से आती है और पूरे स्प्रिंगफील्ड (शो में दिखाया गया शहर) में फैल जाती है. कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों ने इस एपिसोड को याद किया और इसे एक भविष्यवाणी के तौर पर चिह्नित किया. - आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का खतरा
2012 में “Them, Robot” नामक एपिसोड में दिखाया गया था कि कैसे रोबोट्स लोगों की नौकरियां ले लेते हैं और आखिर में उनके खिलाफ खड़े हो जाते हैं. 2025 में, जब दुनिया की 41 फीसदी कंपनियां इंसानों की जगह AI को काम पर रख रही हैं, तो यह एपिसोड और भी प्रासंगिक हो गया है. - मार्स मिशन
2015 के एक एपिसोड में लिसा ने 2050 में मंगल पर कॉलोनी बनाने की योजना बनाई थी. एलन मस्क की स्पेसएक्स अब 2025 से मार्स मिशन की तैयारी कर रही है. - सेल्फ-ड्राइविंग कार्स
होमर (The Simpsons का एक किरदार) को एक बार एक बेकाबू सेल्फ-ड्राइविंग कार से जूझते हुए दिखाया गया था. आज 2025 में Waymo और कई दूसरी कंपनियों की रोबोटिक टैक्सी सर्विसेज कई शहरों में एक्टिव हैं और कई बार खराबी की खबरें भी सामने आ चुकी हैं.
कौन सी भविष्यवाणियां गलत निकलीं?
हाल ही में एक वायरल वीडियो ने दावा किया कि The Simpsons ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौत की तारीख भी बता दी है. 12 अप्रैल 2025. हालांकि यह दावा पूरी तरह झूठा है. The Simpsons की टीम और प्रोड्यूसर Matt Selman ने पुष्टि की कि यह क्लिप पूरी तरह AI से बनाई गई है और शो का हिस्सा नहीं है.
इसी तरह, 2024 में ट्रंप पर हुए एक हमले के दौरान भी एक फेक क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया कि शो ने यह पहले ही दिखा दिया था. लेकिन यह भी गलत साबित हुआ.
ये शुरू कब हुआ?
The Simpsons की पहली “भविष्यवाणी” मानी जाती है 1995 के एपिसोड “Lisa’s Wedding” में, जिसमें वीडियो कॉलिंग, स्मार्टवॉच और ऑटोमेटेड स्मार्ट होम जैसी टेक्नोलॉजी दिखाई गई थी. उस समय यह केवल कल्पना थी, लेकिन आज ये हमारे जीवन का हिस्सा हैं.
क्या The Simpsons वाकई भविष्य देख सकता है?
The Simpsons की स्क्रिप्ट को लिखने वाले लेखक कई बार कहते हैं कि यह सब “coincidence” है. लेकिन इतने सारे संयोग जब एक ही दिशा में इशारा करें तो सवाल उठना लाजमी है. 2025 में जब टेक्नोलॉजी, राजनीति और अर्थव्यवस्था कई उथल-पुथल से गुजर रही है, तो The Simpsons फिर से सुर्खियों में है. इसकी भविष्यवाणी को लेकर फिलहाल कोई कुछ नहीं कर सकता है. हां, इस बात से हम नजर नहीं फेर सकते हैं कि The Simpsons में दिखाई गई कुछ बातें बाद में जाकर सच हुए हैं लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि ये शो या इसके राइटर्स ने ऐसा कुछ सोचा होगा. हालांकि, यह तय है कि इस शो ने लोगों की नजर में खुद को महज एक कार्टून से कहीं ज्यादा साबित कर दिया है.
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास
खाई में गिरते ही कार में आग, बचने का नहीं मिला मौका
ऑटो कंपनियों को नए इंजन और टेक्नोलॉजी पर करना होगा काम
एक पुलिस अधिकारी की भूमिका पर उठे निष्पक्षता के सवाल
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पूरे नगर में शोक की लहर
‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की धरती पर AAP की जीत, भाजपा का जादू फीका