कमरूनाग से लौटते हुए श्रद्धालुओं की पलटी बस, 14 प्रवासी मजदूर घायल
मंडी: जिला मंडी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दरअसल सुंदरनगर के जयदेवी में देव कमरूनाग से दर्शन कर लौट रहे प्रवासी श्रद्धालुओं की निजी बस हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में बस में सवार 14 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें 108 एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया. वहीं, जैसे ही यह हादसा हुआ तो मौके पर चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना की टीम भी मौके पर पहुंची.
हादसे में घायल सभी प्रवासी मजदूर
डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि शनिवार रात 8:30 के करीब जयदेवी के फगवाओ में यह हादसा पेश आया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी घायल प्रवासी मजदूर बताए जा रहे हैं, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं. फिलहाल दुर्घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि सड़क संकरी और ढलानदार होने से कारण ड्राइवर बस से संतुलन खो बैठा और बस पलट गई.
सरानाहुली मेले से लौटते समय हुआ हादसा
जैसे ही स्थानीय लोगों को घटना की सूचना मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला. पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस द्वारा हादसे के असल कारणों को जानने कि लिए पूछताछ की गई. बता दें कि आज बड़ा देव कमरूनाग में सरानाहुली उत्सव व मेला चला हुआ है. ऐसे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं सैलानी कमरूघाटी पहुंचते हैं. सरानाहुली मेले से लौटते वक्त ही यह हादसा हुआ है.
"कमरूनाग से लौटते समय श्रद्धालुओं की निजी बस पलट गई. जिसमें 14 श्रद्धालु घायल हो गए. जिनका इलाज जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच जारी है." - भारत भूषण, एसपी सुंदरनगर
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास
खाई में गिरते ही कार में आग, बचने का नहीं मिला मौका
ऑटो कंपनियों को नए इंजन और टेक्नोलॉजी पर करना होगा काम
एक पुलिस अधिकारी की भूमिका पर उठे निष्पक्षता के सवाल
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पूरे नगर में शोक की लहर
‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की धरती पर AAP की जीत, भाजपा का जादू फीका