जब खराब एक्टिंग पर भड़की महिला ने अभिषेक बच्चन को सरेआम मारा था थप्पड़, कही थी ये तीखी बात
अभिषेक बच्चन ने कॉमेडी से लेकर एक्शन तक, हर तरह की फिल्मों में काम किया है. वो अपने पिता अमिताभ बच्चन की तरह भले ही सफलता हासिल नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने अपने काम से लोगों का खूब दिल जीता है. हालांकि, करियर के शुरुआत में एक बार एक महिला ने उन्हें इस बात को लेकर थप्पड़ जड़ दिया था, क्योंकि उस महिला को अभिषेक की एक फिल्म पसंद नहीं आई थी.
दरअसल, साल 2002 में अभिषेक की ‘शरारत’ के नाम से एक फिल्म आई थी. फिल्म 'शरारत' रिलीज़ होने के बाद अभिषेक बच्चन मुंबई के एक थिएटर, गेयटी गैलेक्सी के बाहर खड़े थे, ताकि वे फिल्म पर दर्शकों की प्रतिक्रिया जान सकें। इसी दौरान एक महिला, जो फिल्म देखकर बाहर निकली थी, गुस्से में उनके पास आई और उन्हें थप्पड़ मार दिया।. गुस्से में उस महिला ने अभिषेक से ये भी कहा था कि उन्हें एक्टिंग छोड़ देनी चाहिए, वो अपने पिता का नाम खराब कर रहे हैं.
बताया जाता है कि वह महिला अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन थी और उसे अभिषेक की एक्टिंग बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी, जिससे वह काफी नाराज़ थी। अभिषेक ने इस घटना को अपने करियर के शुरुआती संघर्ष का एक अहम हिस्सा बताया है और कहा है कि इस घटना ने उन्हें अपनी एक्टिंग पर और अधिक ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी फिल्म
अभिषेक ने इस बारे में खुद एक इंटरव्यू में बताया था. ‘शरारत’ में अमरिश पुरी, ओम पुरी और मोहनिश बहल जैसे एक्टर्स भी नजर आए थे. फिल्म को गुरुदेव भल्ला ने डायरेक्ट किया था. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी. बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार इस फिल्म का बजट 5 करोड़ रुपये था, लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने सिर्फ 63.25 लाख रुपये की कमाई की थी. वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 1.24 करोड़ रुपये हुआ था.
दो साल पहले ही शुरू किया था करियर
अभिषेक बच्चन उस समय इंडस्ट्री में नए-नए थे. उन्होंने ‘शरारत’ की रिलीज से लगभग 2 साल पहले ही अपना करियर शुरू किया था. साल 2000 में ‘रिफ्यूजी’ के नाम से एक फिल्म आई थी, जिसे जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था. अभिषेक ने इसी फिल्म से डेब्यू किया था. इसमें उनके साथ करीना कपूर दिखी थीं. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म एवरेज रही थी.
बहरहाल, इन दिनों अभिषेक अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. ये फिल्म 6 जून को रिलीज हुई है, जिसमें वो अक्षय कुमार, रितेश देशमुख जैसे सितारों के साथ नजर आए हैं. 9 दिनों में इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 142 करोड़ रुपये की कमाई की है.
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास
खाई में गिरते ही कार में आग, बचने का नहीं मिला मौका
ऑटो कंपनियों को नए इंजन और टेक्नोलॉजी पर करना होगा काम
एक पुलिस अधिकारी की भूमिका पर उठे निष्पक्षता के सवाल
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पूरे नगर में शोक की लहर
‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की धरती पर AAP की जीत, भाजपा का जादू फीका