पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA अभी तक नहीं हुआ मैच, जानिए क्यों आ रही है परेशानी
पूर्व सीएम विजय रूपाणी का डीएनए अभी तक मैच नहीं हुआ
रविवार को अस्पताल के डिप्टी सिविल सुपरिटेंडेंट डॉ. रजनीश पटेल ने इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 31 लोगों के डीएनए सफलतापूर्वक मैच हो चुके हैं, जिनमें से 12 पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। लेकिन विजय रूपाणी का डीएनए रिपोर्ट अब तक नहीं मिल सकी है। उन्होंने कहा कि रूपाणी की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की देखरेख में जारी है और जैसे ही मेल होगा, परिवार को सूचना दे दी जाएगी।
विमान में सवार 241 यात्रियों को हुई थी मौत
हादसे के दिन एयर इंडिया की यह इंटरनेशनल फ्लाइट लंदन के लिए रवाना हो रही थी, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गई। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 यात्रियों की मौत हो गई। सिर्फ एक व्यक्ति को जीवित निकाला जा सका। यह हादसा भारत के विमानन इतिहास के सबसे दुखद और भयावह हादसों में शामिल हो गया है।
250 से ज्यादा डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम
अस्पताल प्रशासन और राज्य सरकार इस आपदा से निपटने में पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं। सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल में 250 से ज्यादा डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वयंसेवकों की टीम ने त्वरित राहत कार्य शुरू कर दिया। घायलों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया तुरंत शुरू की गई।
कई शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त
डॉ. जोशी ने बताया कि कई शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण पहचान मुश्किल हो गई थी, इसलिए फॉरेंसिक जांच और डीएनए मिलान की मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दी जा रही है, जिसमें पार्थिव शरीर की सुपुर्दगी से लेकर मनोवैज्ञानिक मदद और आर्थिक राहत तक शामिल है।
हेल्प नंबर जारी
अहमदाबाद सिविल अस्पताल ने यात्रियों के परिजनों की सुविधा के लिए एक विशेष कंट्रोल रूम की स्थापना की है और 10 संपर्क नंबर भी जारी किए हैं: 9429915911, 9429916096, 9429916118, 9429916378, 9429916608, 9429916622, 9429916682, 9429916758, 9429916771 और 9429916875। परिजन अस्पताल के डी2 ब्लॉक स्थित कंट्रोल रूम में आकर या इन्हीं नंबरों के जरिए संपर्क कर सकते हैं। अस्पताल प्रशासन ने अपील की है कि लोग केवल इन्हीं अधिकृत नंबरों से आए कॉल का जवाब दें, ताकि गलत सूचना से बचा जा सके।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास
खाई में गिरते ही कार में आग, बचने का नहीं मिला मौका
ऑटो कंपनियों को नए इंजन और टेक्नोलॉजी पर करना होगा काम
एक पुलिस अधिकारी की भूमिका पर उठे निष्पक्षता के सवाल
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पूरे नगर में शोक की लहर
‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की धरती पर AAP की जीत, भाजपा का जादू फीका