ड्रीमलाइनर के साथ पहले भी बैटरी की समस्या का सामना कर चुकी है एअर इंडिया
नई दिल्ली। बोइंग का 787 ड्रीमलाइनर विमान पिछले 14 वर्ष से दुनिया की कई प्रमुख एयरलाइंस के बेड़े में है और यह पहली बार दुर्घटना का शिकार हुआ है। आइये जानते हैं भारतीय एयरलाइंस के साथ ड्रीमलाइनर के रिश्तों और अब तक के सफर के बारे में।
भारतीय एयरलाइंस के साथ रिश्ता
वर्तमान में एअर इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस बी 787 विमान आपरेट कर रहे हैं। एअर इंडिया के बेड़े में 34 बी787 में से 27 बी787-8 पुराने विमान हैं। जुलाई में पहले बी787-8 को रेट्रोफिट के लिए भेजा जाएगा। पिछले वर्ष विस्तारा के साथ विलय के बाद शेष सात बी 787-9 एअर इंडिया के बेड़े में शामिल हुए थे। ड्रीमलाइनर में 18 बिजनेस क्लास सीटें और 238 इकोनमी क्लास सीटें हैं। विमान करीब 8,000 टेकआफ और लैडिंग कर चुका है।
20 अतिरिक्त विमानों का आर्डर
एअर इंडिया अपने बेड़े और विदेशी नेटवर्क का विस्तार कर रही है। उसने 20 अतिरिक्त बी787 विमानों का आर्डर दे रखा और उसके पास 24 अतिरिक्त विमान मंगाने का विकल्प है। हाल ही में इंडिगो ने नार्स अटलांटिक से लीज पर लिए गए बी787 का संचालन शुरू किया है। इंडिगो लंबी दूरी के संचालन के लिए ऐसे कुल छह विमानों को लीज पर लेने वाली है।
एअर इंडिया ने रोका था बेड़े का परिचालन
कुछ वर्ष पहले अमेरिकी निगरानी संस्था फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने कुछ समस्याओं के कारण ड्रीमलाइनर की डिलीवरी रोक दी थी। भारत की बात करें तो एअर इंडिया को 2013 में बैटरी में दिक्कत के कारण ड्रीमलाइनर को लेकर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा था। इसकी वजह से तत्कालीन सरकारी स्वामित्व वाली एअर इंडिया को भी ड्रीमलाइनर के अपने बेड़े की उड़ानों को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा था। उस समय एयरलाइंस के पास ऐसे लगभग छह विमान थे। एअर इंडिया को इन समस्याओं के लिए बोइंग से मुआवजा भी मिला था।
ड्रीमलाइनर के तीन माडल
ड्रीमलाइनर के तीन माडल 787-8,787-9 और 787-10 हैं। 787-8 माडल की रेंज 13,530 किलोमीटर है। विमान की लंबाई 57 मीटर, ऊंचाई 17 मीटर और विंगस्पैन 60 मीटर है। ड्रीमलाइनर दुनिया भर में 425 से अधिक नान स्टाप रूट शुरू कर चुका है। इनमें से ज्यादातर रूट पर उड़ानें नहीं गईं थीं।
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास
खाई में गिरते ही कार में आग, बचने का नहीं मिला मौका
ऑटो कंपनियों को नए इंजन और टेक्नोलॉजी पर करना होगा काम
एक पुलिस अधिकारी की भूमिका पर उठे निष्पक्षता के सवाल
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पूरे नगर में शोक की लहर
‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की धरती पर AAP की जीत, भाजपा का जादू फीका
इस शतक के साथ बाबर ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया
हॉरर-थ्रिलर जॉनर में फिर देखने को मिलेगा अलग अंदाज
‘नमस्ते सदा वत्सले’ के साथ दिखा मातृभूमि के प्रति समर्पण, मेकिंग वीडियो वायरल
3 इडियट्स पार्ट-2 पर मुहर, आमिर बोले—कहानी 10 साल आगे बढ़ेगी
बड़ी सौगात! 11 घंटे का सफर अब सिर्फ 6 घंटे में पूरा
भूमि अधिग्रहण में देरी से अर्थव्यवस्था को झटका: गडकरी