हरियाली बढ़ाने के लिए मेगा प्लान, पीथमपुर में लगेगा 11 लाख पौधों का मेला
इस वर्षा ऋतु में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा पीथमपुर क्षेत्र में 11 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी के चलते एम.पी.आई.डी.सी. एक बड़ी बैठक बुलाने वाला है। इसमें सभी कंपनियों को पौधे लगाने के लक्ष्य दिए जाएंगे।
सोमवार को होगी कंपनियों की बैठक
इसी उद्देश्य से क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर के कार्यकारी संचालक हिमांशु प्रजापति द्वारा पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित वृक्षारोपण एवं प्रचलित सिविल, इलेक्ट्रीकल, इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्य एवं मेन्टेनेन्स कार्यों की समीक्षा हेतु पीथमपुर क्षेत्र का दौरा किया गया। प्रजापति द्वारा क्षेत्र का दौरा कर ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया जहां पर वृक्षारोपण किया जा सके। इस संबंध में कलेक्टर जिला-धार की अध्यक्षता में उद्योगपतियों के साथ एक बैठक का आयोजन सोमवार, 16 जून 2025 शाम 5 बजे निर्यात भवन, एस.ई.झेड़ के सभागार में किया जाएगा।
सफाई पर दिखाई सख्ती
प्रजापति द्वारा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा एम.पी.आई.डी.सी. के अधिकारियों को वॉटर ट्रीटमेंट प्लान्ट पर सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने एवं समय-समय पर प्लान्ट का उचित मेंटेनेंस किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। विकसित हो रहे पीथमपुर सेक्टर-7 में जल प्रदाय की व्यवस्था हेतु निर्माण किए जाने वाले स्टोरेज टैंक के स्थान का भी प्रजापति द्वारा मुआयना किया गया।
आयशर लगाएगी 15 हजार पौधे
प्रजापति ने वर्षा ऋतु में होने वाले जलभराव एवं ड्रेनेज ब्लाकिंग की समस्या से निजात पाने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट रूप से ड्रेनेज रिपेयर किए जाने एवं साफ किए जाने के निर्देश दिए हैं। भ्रमण के दौरान उनके द्वारा विद्युत लाइन के शिफ्टिंग एवं निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई। भ्रमण के दौरान प्रजापति द्वारा वाल्वो आयशर कंपनी के इंजन डिवीजन का अवलोकन किया गया, जहां पर कंपनी के प्रतिनिधि आदर्श श्रीवास्तव द्वारा इस वर्षा ऋतु में 15,000 पौधे लगाए जाने का आश्वासन दिया गया।
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास
खाई में गिरते ही कार में आग, बचने का नहीं मिला मौका
ऑटो कंपनियों को नए इंजन और टेक्नोलॉजी पर करना होगा काम
एक पुलिस अधिकारी की भूमिका पर उठे निष्पक्षता के सवाल
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पूरे नगर में शोक की लहर
‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की धरती पर AAP की जीत, भाजपा का जादू फीका
इस शतक के साथ बाबर ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया
हॉरर-थ्रिलर जॉनर में फिर देखने को मिलेगा अलग अंदाज
‘नमस्ते सदा वत्सले’ के साथ दिखा मातृभूमि के प्रति समर्पण, मेकिंग वीडियो वायरल
3 इडियट्स पार्ट-2 पर मुहर, आमिर बोले—कहानी 10 साल आगे बढ़ेगी
बड़ी सौगात! 11 घंटे का सफर अब सिर्फ 6 घंटे में पूरा
भूमि अधिग्रहण में देरी से अर्थव्यवस्था को झटका: गडकरी