घर-घर जाकर बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड, जनजातीय समुदाय को मिलेगा लाभ
भारत सरकार के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के निर्देश पर वर्तमान वर्ष को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के सभी आदिवासी समूदाय के लोगों के विकास के लिए सरकार की ओर से विशेष कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसके तहत पूरे प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में छूटे जनजातीय समाज के लोगों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जाएगा।
15 जून से जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान
छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 85 आदिवासीय बाहुल्य विकास खण्ड हैं व प्रदेश में 6691 चिन्हांकित गांव हैं, जहां जनजातीय समुदाय की बहुतायत है। भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुसार इन समस्त गांवों में प्रत्येक घर तक पहुंचना है। जिसका उद्देश्य भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित अलग-अलग योजनाओं से आदिवासियों को हर हाल में जोड़ना है। जिसके लिए आगामी 15 से 30 जून तक आदिवासी विकास विभाग की ओर से जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान चलाया जाएगा।
घर-घर पहुंचकर बनाएगें आयुष्मान कार्ड
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से जनजातीय समूहों को जोड़ने के लिए राज्य की नोडल एजेंसी की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। 15 जून से मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत कर्मियों की सहायता से यह काम किया जाएगा। ऐसे जनजातीय सदस्य जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सका है, उन सभी का आयुष्मान कार्ड पंजीयन कराया जाएगा। कार्ड पंजीयन के लिए दल जनजातीय समूहों के प्रत्येक घर तक पहुंचने का प्रयास करेगा।
सभी जिलों को दे दी गई है पूर्व सूचना
इस महत्वपूर्ण अभियान के लिए राज्य नोडल एजेंसी द्वारा सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को पत्र के माध्यम से जानकारी भेजी जा चुकी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, भारत सरकार द्वारा भी इस अयोजन की लगातार मानिटरिंग की जा रही है। अभियान को किस तरह मूर्तरूप देना है। इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।
एक पुलिस अधिकारी की भूमिका पर उठे निष्पक्षता के सवाल
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पूरे नगर में शोक की लहर
‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की धरती पर AAP की जीत, भाजपा का जादू फीका
इस शतक के साथ बाबर ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया
हॉरर-थ्रिलर जॉनर में फिर देखने को मिलेगा अलग अंदाज
‘नमस्ते सदा वत्सले’ के साथ दिखा मातृभूमि के प्रति समर्पण, मेकिंग वीडियो वायरल
3 इडियट्स पार्ट-2 पर मुहर, आमिर बोले—कहानी 10 साल आगे बढ़ेगी
बड़ी सौगात! 11 घंटे का सफर अब सिर्फ 6 घंटे में पूरा
भूमि अधिग्रहण में देरी से अर्थव्यवस्था को झटका: गडकरी
पुलिस गोलीकांड पर गरमाई सियासत, मांझी के बिगड़े बोल
छात्राओं की सफलता पर परिवार और स्कूल में जश्न
चोरी के गहनों से खरीदी कार, प्रेमी-प्रेमिका की साजिश का खुलासा
जल गंगा संवर्धन अभियान से शहडोल में पुराने जल स्त्रोतों को मिल रहा पुर्नजीवन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के उपाध्यक्ष कांकर ने की सौजन्य भेंट
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. सिंह को दी शुभकामनाएँ
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में रेलवे सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित