उज्जैन में फिर गरजा बुलडोजर, रास्ता साफ कर महाकाल मंदिर तक पहुंचेगे वाहन
उज्जैन: श्री महाकालेश्वर मंदिर से सटे इलााके में बुधवार को फिर बुलडोजर गरजा. थाना महाकाल क्षेत्र अंतर्गत आने वाली बेगमबाग कॉलोनी में अवैध निर्माण को हटाया गया. यहां पर 23 मई को भी बुलडोजर की कार्रवाई हुई थी. इस दौरान 3 प्रॉपर्टी ध्वस्त करने के बाद 4 और अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए. इस दौरान शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा.
प्रशासन ने कुल 28 प्रॉपर्टी चिह्नित की
गौरतलब है कि बेगमबाग कॉलोनी श्री महाकाल मंदिर से 500 मीटर के दायरे में आती है. महाकालेश्वर मंदिर जाने के लिए यहीं से मुख्य रास्ता भी है. यहां ब्रिज का निर्माण, सड़क चौड़ीकरण व अन्य कार्य किए जाने हैं. इस क्षेत्र में उज्जैन विकास प्राधिकरण ने कुल 28 मकान-दुकान चिह्नित किए हैं. इन प्रॉपर्टी के मालिकों ने नियम-शर्तों का उल्लंघन किया है, जिन्हें ध्वस्त किया जाना है. सभी 28 प्रॉपर्टी संचालकों ने न्यायालय से स्टे लिया है, जिसकी समय सीमा खत्म होती जा रही. अब तक कुल 7 प्रॉपर्टी ध्वस्त की जा चुकी हैं. प्रशासन का कहना है कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
उज्जैन विकास प्राधिकरण सीईओ संदीप सोनी ने बताया "श्री महाकाल मंदिर क्षेत्र में बेगमबाग मोहल्ला है, जहां 1998 में विकास प्राधिकरण ने जमीन दुकानें लीज पर दी थीं. सर्वे में पाया गया कि लीज रिन्यू नहीं करवाई गई. दुकानों के साथ ही इस एरिया को रहवासी भी बना लिया. नोटिस दिए पर जवाब नहीं मिला तो अब ध्वस्तीकरण के लिए 7 दिन में खाली करने के नोटिस जारी किए गए थे. अब कार्रवाई की जा रही है." IPS राहुल देशमुख ने बताया "शांति बनाए रखने के लिए 250 से अधिक पुलिस बल तैनात है. कार्रवाई शांतिपूर्वक जारी है."
पंजाब में ED का शिकंजा, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर बड़ी कार्रवाई
परिवार संग बिताया खास समय, फैंस के साथ शेयर की खुशी
ड्रग्स के खिलाफ अमेरिका की कड़ी कार्रवाई, मिसाइल हमले में 3 लोगों की मौत
कहा—सिनेमा में रंगभेद की सोच अब भी मौजूद
बड़ा राजनीतिक फेरबदल: राघव चड्ढा-संदीप पाठक सहित सात नेता अब भाजपा के राज्यसभा सदस्य
मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, भोपाल-इंदौर में ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू
सोशल मीडिया और मीडिया मैनेजमेंट का बड़ा रोल
जानबूझकर या लगातार खतरनाक गेंद पर ही हटाया जाता है बॉलर
MP में बड़ा एक्सीडेंट, कार-ट्रैक्टर ट्रॉली टक्कर में 5 की मौत, 6 घायल अस्पताल में
वेस्टर्न पॉप स्टार ने अपनाया इंडियन क्लासिकल डांस
MP में विवादित पोस्ट पर कार्रवाई, अमित शाह के खिलाफ FIR
‘3 ऑप्शन में से चुना ये रास्ता,’ राघव चड्ढा ने इस्तीफे पर दी सफाई
बायपास पर खतरा बढ़ा, अधूरे फ्लायओवर-अंडरपास से हादसे, डेडलाइन तय
Aamir Khan के साथ काम करने पर कही खास बात
मरीन ड्राइव पर हादसा, स्कूटी की टक्कर से तीन की मौत, इलाके में सनसनी