उल्टा पड़ गया दांव! क्यों थिएटर से हटाए गए हाउसफुल 5 के शोज
नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 वह फिल्म है, जिसका न जाने ऑडियंस को कब से इंतजार था। इस किलर कॉमेडी फिल्म में एक साथ 17 बड़े स्टार्स नजर आए, जो दर्शकों को लाफ्टर राइड पर लेकर गए। हाउसफुल 5 बाकी की फ्रेंचाइजी से इसलिए अलग थी, क्योंकि साजिद नाडियाडवाला ने इसके दो क्लाइमैक्स लिखे थे।
खुद अक्षय ने इंस्टाग्राम पर ये बताया था कि उनकी मूवी दो हिस्सों ए और बी में रिलीज होगी और ऑडियंस को दो किलर देखने को मिलेगें। हालांकि, मेकर्स का दो क्लाइमैक्स बनाने का आइडिया और ए और बी करके हाउसफुल 5 को रिलीज करना अब उन पर ही भारी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। थिएटर ओनर ने इस फिल्म के शोज कम कर दिए हैं। हाउसफुल 5 ए और हाउसफुल 5 बी में से कौन से पार्ट के शोज हटाए गए, नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स:
दो अलग क्लाइमैक्स के साथ रिलीज हुई थी हाउसफुल- 5
ये तो आप सबको पता है कि हाउसफुल 5 के अगर आपको दोनों क्लाइमैक्स देखने हैं, तो आपको दो बार इसकी टिकट खरीदनी होगी। मेकर्स भी चाहते थे कि बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई हो, इसलिए उन्होंने ए और बी दोनों को सिंगल स्क्रीन्स पर बराबर शोज रखे। ऐसे में पहले 3 शोज A और बाद में 2 शोज B के रखे गए। हालांकि, जिस दिन ये फिल्म रिलीज हुई, उससे ये साफ हो गया था कि हाउसफुल 5-ए को दर्शक ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
अब बॉलीवुड हंगामा की एक खबर के मुताबिक, हाउसफुल 5-ए के क्रेज को देखते हुए थिएटर ओनर्स ने रविवार और सोमवार दोनों ही दिन हाउसफुल 5-बी के शोज कम कर दिए हैं। सन्डे को ठाणे के सिनेपॉलिस में जहां हाउसफुल 5-ए के टोटल 28 शोज थे, तो वहीं रविवार को हाउसफुल 5-बी को केवल 10 शोज मिले।
240 करोड़ का बजट निकालने से कितने दूर हैं मेकर्स?
इसके अलावा सोमवार को कई मल्टीप्लेक्स में 5A को 29 शोज मिले, तो वहीं 5B को सिर्फ 7 शोज ही मिले। मुंबई के अधिकतर मल्टीप्लेक्स और सिंगल थिएटर में ये बदलाव 5A और 5B के क्रेज को देखते हुए लिया गया है। हाउसफुल 5 तकरीबन 240 करोड़ के बजट में बनी है। ये पूरी फिल्म क्रूज पर शूट हुई है।
तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए सभी सितारों की फीस और प्रोडक्शन सेट के बजट को मिलाकर फिल्म का इतना बजट गया है। मूवी ने अभी तक इंडिया में 104 करोड़ और वर्ल्डवाइड 159 करोड़ का बिजनेस किया है। अब भी फिल्म को अपना बजट निकालने के लिए तकरीबन 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करना पड़ेगा। ऐसे में फिल्म के शोज घटना मेकर्स के लिए मुसीबत का कारण बन सकता है।
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
कलपक्कम रिएक्टर: भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा का नया मील का पत्थर
पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म
बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट
AAP की नींव में संघर्ष, केजरीवाल बोले- 9 किलो तक कम हो गया था वजन
पुलिस ऑपरेशन सफल, 47 माओवादी सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार बरामद