गुरु के कहने पर खलनायक ने रचाई शादी, तलाकशुदा एक्ट्रेस को बनाया जीवनसाथी — मां को लगी जोरदार चौंक
नई दिल्ली। एक एक्टर जो बॉलीवुड की एक्ट्रेस को पसंद करता था और गुपचुप तरीके से डेट करता था। एक बार गुरु जी ने उसके लिए एक लड़की पसंद की और कहा कि उसे शादी के लिए प्रपोज कर दिया। पता चला कि गुरु जी ने जिस लड़की को पसंद किया, वो वास्तव में वही लड़की है जिसे वह डेट कर रहे हैं। यह कहानी है फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने के लिए मशहूर अभिनेता आशुतोष राणा और एक्ट्रेस रेणुका शहाणे की।
रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा ने तीन साल तक एक-दूसरे को गुपचुप तरीके से डेट करने के बाद साल 2001 में शादी कर ली थी। हाल ही में, 'हम आपके हैं कौन' एक्ट्रेस ने रिवील किया है कि कैसे आशुतोष ने उन्हें अपने गुरु जी के कहने पर शादी के लिए प्रपोज किया था। यह बात जानकर उनकी मां भी दंग रह गई थीं।
गुरु जी के कहने पर किया प्रपोज
गौहर खान के साथ बातचीत में रेणुका शहाणे ने कहा, "जब हम डेटिंग कर रहे थे, तो उनके गुरु जी ने उनसे कहा, ‘मैंने तुम्हारे लिए एकदम सही बहू ढूंढ ली है। राणा जी डर गए। उन्होंने सोचा, ‘यह लड़की कौन है?’ उन्हें बिल्कुल भी पता नहीं था कि गुरुजी मेरे बारे में बात कर रहे थे। जब गुरुजी ने कहा, ‘वह एक अच्छी लड़की है, तुम्हें उसका हाथ मांगना चाहिए,’ उसके बाद ही उन्होंने मेरे परिवार से बात की।"
रेणुका शहाणे ने आगे कहा, "मेरी मां हैरान रह गई थीं। मां ने उनसे पूछा, 'आप उनसे सिर्फ इसलिए शादी कर रहे हैं, क्योंकि गुरु जी ने कहा है या आप वाकई उनसे शादी करना चाहते हैं?'"
बच्चों के लिए की आशुतोष से शादी
रेणुका शहाणे ने बताया कि आखिर वह क्यों आशुतोष राणा से शादी करना चाहती थीं। उनका कहना है कि उन्हें बच्चों की चाहत थी। बकौल एक्ट्रेस, "मैं हमेशा से ही बच्चे चाहती थी। मेरे मन में उन्हें एक स्टेबल परिवार देने के बारे में एक बहुत ही साफ तस्वीर थी और राणा जी एक बहुत ही फैमिली ओरिएंटेड शख्स हैं। जब आप बच्चों के बारे में सोचते हैं तो आप चाहते हैं कि उनका पिता कोई ऐसा ही व्यक्ति हो।"
आशुतोष राणा से पहले 90 दशक की शुरुआत में रेणुका शहाणे की मराठी थिएटर राइटर और डायरेक्टर विजय कंकरे से शादी हुई थी। मगर उनका रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चला और दोनों अलग हो गए। आशुतोष से रेणुका को दो बेटे हैं जिनका नाम शौर्यमान और सत्येंद्र है।
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म
बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट
AAP की नींव में संघर्ष, केजरीवाल बोले- 9 किलो तक कम हो गया था वजन
पुलिस ऑपरेशन सफल, 47 माओवादी सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार बरामद