न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने जारी की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, भारतवंशी आदि अशोक का नाम शामिल
ADI ASHOK: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने 2025-26 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. इस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कई नए चेहरे भी देखने को मिले हैं. इसमें भारतीय मूल के खिलाड़ी आदि अशोक भी शामिल हैं. आदि अशोक न्यूजीलैंड की ओर से अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए अभी तक सिर्फ 3 ही इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं.
आदि अशोक को मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
इस युवा खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड टीम की ओर से अभी तक दो वनडे और एक T20 मैच खेला है. आदि अशोक ने दो वनडे मैच में 10 रन बनाए हैं जबकि उन्होंने एक विकेट भी झटका है. T20 फॉर्मेट की बात की जाए तो इस युवा खिलाड़ी ने एक मैच में 28 के औसत से एक विकेट झटका है.न्यूजीलैंड ने इस साल के कॉन्ट्रैक्ट में 4 नए प्लेयर्स को शामिल किया गया है. आदि अशोक के अलावा इस सूची में मिच हे, मुहम्मद अब्बास और जक फोल्क्स भी शामिल हैं. इस बार की 20 खिलाड़ियों की सूची में पिछले सीजन के चार कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ी टिम साउदी, ईश सोढ़ी, एजाज पटेल और जोश क्लार्कसन शामिल नहीं हैं.
आदि अशोक ने किया बड़ा खुलासा
युवा स्पिनर आदि अशोक ने कहा, ‘मेरा परिवार न्यूजीलैंड तब आ गया था जब मैं 4 साल का था. तब से ही मैं न्यूजीलैंड को अपना घर बोल रहा हूं. मेरा हमेशा से यह सपना रहा है कि मैं इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड की ओर से भाग लूं.’
भारतीय मूल आदि अशोक को 2023 में डेब्यू के बाद पहली बार टीम में वापसी मिली है. वहीं मिच हे और मुहम्मद अब्बास ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत शानदार प्रदर्शन से की. हे ने नवंबर में श्रीलंका दौरे पर T20 डेब्यू के दौरान छह शिकार करके विकेटकीपिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, वहीं अब्बास ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू पर महज 26 गेंदों में 52 रन ठोक कर इतिहास रच दिया था.
2025-26 के लिए न्यूजीलैंड की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची
मुहम्मद अब्बास, आदि अशोक, टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जक फोल्क्स, मिच हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, विलियम ओरूर्क, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, बेन सीयर्स, नाथन स्मिथ, विल यंग.
भारत रत्न श्री डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135वी जन्म जयंती के अवसर पर शहर कांग्रेस कमिटी द्वारा पुष्पांजलि समर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की
पीएम मोदी बोले—देहरादून पर मां डाट काली की असीम कृपा बनी हुई है
शानदार प्रदर्शन के दम पर जीता यह सम्मान
सांस्कृतिक प्रसारण पर बवाल: पाकिस्तान में टीवी चैनल को मिला नोटिस
उपसभापति पद पर फिर हरिवंश का नाम आगे, सरकार विचार में, विपक्ष की आपत्ति तेज
यूपी सरकार ने बढ़ाया वेतन, जानिए नया न्यूनतम सैलरी स्ट्रक्चर क्या होगा
मध्य प्रदेश में जनगणना की तैयारी तेज, महिलाओं की गोपनीयता पर सख्त नियम लागू
आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया शेयर
गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
बंगाल में राहुल गांधी की एंट्री से सियासत गर्म, पीएम मोदी की 8 रैलियों से बढ़ेगा मुकाबला?
मेडिकल स्टोर्स के जरिए मरीजों तक पहुंच रही थीं नकली दवाइयां
स्लो ओवर रेट नहीं, DRS और टाइम-आउट बढ़ा रहे मैच का समय
उत्तराखंड में दिखी पीएम मोदी की जबरदस्त दीवानगी, रैली में उमड़ा जनसैलाब
होर्मुज तनाव बढ़ा: चीन ने अमेरिका से कहा—हमारे व्यापार में दखल न दे
बड़ी खबर: सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के नए मुख्यमंत्री, औपचारिक घोषणा थोड़ी देर में
इन बीमारियों वाले लोग गर्मी में रहें सतर्क