'सनम तेरी कसम' की री-रिलीज ने बदली किस्मत, हर्षवर्धन राणे को मिली बड़ी फिल्म
Harshvardhan Rane: हर्षवर्धन राणे की फिल्म सनम तेरी कसम लोगों को खूब पसंद आई थी. जब से इस फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया है, उसके बाद तो इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. सनम तेरी कसम की री-रिलीज के बाद से हर्षवर्धन राणे हर जगह छा चुके हैं. उनके हाथ कई फिल्में भी लगी हैं. अब एक और फिल्म हर्षवर्धन हाथ लग गई है. हर्षवर्धन राणे अब नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर के साथ काम करने वाले हैं. वो अपनी नई फिल्म की शूटिंग की शुरुआत जुलाई में करने जा रहे हैं. हर्षवर्धन राणे इन दिनों दीवाने की दीवानियत की शूटिंग कर रहे हैं.
उमंग कुमार के साथ करेंगे काम
एक रिपोर्ट को मुताबिक हर्षवर्धन राणे को उमंग कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए साइन कर लिया है. वो इस बड़े प्रोजेक्ट की शूटिंग जुलाई से करने जा रहे हैं. हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है. हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा-'अगले हफ्ते दीवानियत के लास्ट शेड्यूल का बेसब्री से इंतजार है और फिर एक महीने में नेशनल अवॉर्ड विनर निर्देशक उमंग कुमार सर के साथ अपनी अगली सोलो फ़िल्म शुरू करने के लिए एक्साइटेड हूं. बाकी जानकारी शाम को.'
एक दीवाने की दीवानियत के बारे में बात करें तो इस फिल्म में उनके साथ सोनम बाजवा लीड रोल में नजर आने वाली हैं. फिल्म में हर्षवर्धन और सोनम की इंटेंस केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. ये फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मेकर्स फिल्म का पोस्टर शेयर करके रिलीज डेट अनाउंस कर चुके हैं. पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था- 2 अक्टूबर 2025 और दशहरे पर सिनेमाघरों में देखिए मोहब्बत, नफरत और एक दीवाने की दीवानियत.
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका