क्या सच होगी क्लार्क की भविष्यवाणी? IPL 2025 फाइनल में दिखेगा कमाल!
Michael Clarke: पंजाब किंग्स ने क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है. जहां पंजाब किंग्स का मुकाबला आरसीबी के साथ होगा. वहीं, अब पंजाब के फाइनल में पहुंचते ही पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क की भविष्यवाणी वायरल हो रही है. दरअसल माइकल क्लार्क ने दो फाइनलिस्ट को लेकर भविष्यवाणी की थी जिसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस को भी फाइनलिस्ट करार दिया था, लेकिन अब मुंबई फाइनल से बाहर हो गई है, ऐसे में अब फाइनल मुकाबला आरसीबी और पंजाब किंग्स के साथ होगा. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा था "आरसीबी एक ऐसी टीम है जिसपर सबसे ज़्यादा भरोसा किया जा सकता है, आरसीबी सबसे ज़्यादा एक्स-फ़ैक्टर वाली टीम है...विजेता चुनना मुश्किल है, लेकिन मेरी भविष्यवाणी है कि यदि मुंबई नहीं है तो अब आरसीबी फाइनल जीत सकती है."
IPL 2025 को मिलेगा नया विजेता
बता दें कि तीन जून को आऱसीबी और पंजाब किंग्स के बीच फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेले जाएगा. दोनों टीमों में से कोई भी टीम फाइनल का खिताब जीतती है तो IPL को एक नया विनर मिलेगा. बता दें कि क्वालीफायर 1 में आरसीबी ने पंजाब को हराकर फाइनल में जगह बनाई तो वहीं, क्वालीफायर दो में पंजाब ने मुंबई को हराकर फाइनल में जगह बनाने में सफलता हासिल की है. अब फाइनल मैच का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है.
श्रेयस अय्यर की पारी ने जीता दिल
पंजाब किंग्स ने IPL 2025 के फाइनल में जगह बना ली है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर की विस्फोटक नाबाद 87 रन की पारी के दम पर मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली. पंजाब किंग्स को जीत के लिए 204 रन की जरूरत थी. श्रेयस अय्यर के 41 गेंद पर आठ छक्के और पांच चौके की मदद से बनाए 87 रन की पारी के दम पर पंजाब ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाकर शान से फाइनल में प्रवेश किया. श्रेयस अय्यर ने 19वें ओवर में बाएं हाथ के युवा गेंदबाज अश्विनी कुमार को चार छक्के लगाते हुए टीम को जीत दिलाई. अय्यर ने नेहल वढेरा (48) के साथ चौथे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की, जो बेहद अहम रही.
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका