अक्षय कुमार की किस्मत बदलेगी 'Housefull 5'? पहले दिन 30 करोड़ की कमाई का अनुमान
Housefull 5: अक्षय कुमार की आने वाली हर फिल्म, उनके लिए बड़ी उम्मीद है. जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर गई, तो उनकी बल्ले-बल्ले हो जाएगी. यूं तो इस साल उनकी दो फिल्में आ चुकी हैं. पर वैसा जादू नहीं चला पाई, जैसा वो चाहते थे. 'स्काईफोर्स' की शुरुआत अच्छी रही थी, पर बाद में मामला बिगड़ गया. 'केसरी चैप्टर 2' अच्छी फिल्म थी, पर वैसा रिस्पॉन्स मिला ही नहीं. पर साजिद ने दो क्लाइमैक्स वाले दो वर्जन लाने का ऐलान किया है, 'Housefull 5' अक्षय कुमार की किस्मत बदल सकती है.
फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. जिसे अबतक सही रिस्पॉन्स मिल रहा है. क्या 'Housefull 5' अक्षय कुमार के लिए वो फिल्म साबित हो पाएगी, जो वो चाहते हैं. दरअसल यह फिल्म 6 जून को आ रही है, ऐसे में अबतक सही कमाई हो चुकी है. जो लगातार बढ़ भी रही है. साथ ही 6 जून की सुबह टिकट खिड़की पर भी फायदा होने की उम्मीद है. आइए जानते हैं फिल्म ने अबतक कितने करोड़ छाप लिए हैं.
'Housefull 5' की रिलीज से पहले आ गई मौज
एक रिपोर्ट के मुताबिक 'Housefull 5' की अब तक करीब 25 हजार टिकटें बिकी चुकी हैं. जिसने अबतक 90 लाख रुपयों का कलेक्शन किया है. अबतक टोटल 7,598 शोज कंफर्म हो चुके हैं. दरअसल यह बिना ब्लॉक सीट्स के हैं. ब्लॉक सीट के साथ ही फिल्म ने पहले दिन के लिए 3.88 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं अगर स्टेट वाइज देखा जाए, तो दिल्ली से 88.81 लाख का कारोबार हो चुका है.
दरअसल सिनेमा थिएटर के ओनर का कहना है कि फिल्म पहले दिन 25-30 करोड़ का कारोबार कर सकती है. हालांकि, जिस तरह से एडवांस बुकिंग चल रही है, यह बढ़ भी सकती है. लेकिन अगर यह फिल्म 30 करोड़ का फर्स्ट डे पर आंकड़ा पार कर लेती है, तो अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन जाएगी. पिछली कुछ फिल्मों में से 'बड़े मियां छोटे मियां' का हाइएस्ट फर्स्ट डे कलेक्शन रहा था. पर यह पिक्चर बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी. 19 स्टार्स वाली फिल्म से काफी उम्मीदें हैं.
खाते में कई बड़ी फिल्में
अक्षय कुमार के खाते में इस वक्त कई बड़ी फिल्में हैं. जो हाल ही में 'भूत बंगला' का शूट कंप्लीट कर चुके हैं. हालांकि, 'हेरा फेरी 3' से लगे झटके को लेकर एक्टर काफी निराश हो गए हैं. परेश रावल के एग्जिट के बाद अब फिल्म में कौन बाबू राव बनेगा, यह बड़ा सवाल है. फिल्म बनेगी भी या नहीं, कोई जानता तक नहीं है.
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा
RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
Stock Market Update: सेंसेक्स में 400+ अंकों की तेजी, निफ्टी 22800 के ऊपर
Rajendra Bharti की सदस्यता जाने से कांग्रेस की गणित बिगड़ी
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा
CM Kisan Kalyan Yojana: जानें 14वीं किस्त की तारीख और स्टेटस चेक करने का तरीका
सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
HC में सुनवाई का मौका नहीं मिला, SC पहुंचे कपिल सिब्बल
सुप्रीम कोर्ट से वेदांता को झटका: अदाणी की ₹14535 करोड़ बोली को मिली राहत
पूर्व विधायक जागेश्वर राम भगत नहीं रहे, प्रदेश में शोक की लहर
वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का जलवा, तोमन कुमार बने चैंपियन
तनाव के बीच उम्मीद: ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के युद्धविराम पर मंथन