बेंगलुरु में विराट कोहली के पब 'वन8 कम्यून' पर सीओटीपीए उल्लंघन पर FIR दर्ज
बेंगलुरु: विराट कोहली के स्वामित्व वाले पब 'वन8 कम्यून' के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. बेंगलुरु के रत्नम कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल पर स्थित इस पब के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम-2003 (सीओटीपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है. ये मामला स्मोकिंग जोन निर्धारित न करने को लेकर है. पुलिस को शिकायत मिली थी कि 'वन8 कम्यू' न पब में स्मोकिंग जोन के नियमों का उल्लंघन हो रहा है. कब्बन पार्क पुलिस ने सीओटीपीए अधिनियम के उल्लंघन के लिए स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है.
सिगरेट और तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पब पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धारा 4 और 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है. सीओटीपीए अधिनियम के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान के लिए सख्त नियम निर्धारित किए गए हैं, जिनका पालन न करना कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है. 'वन8 कम्यून' विराट कोहली के स्वामित्व वाली पब चेन है, जिसकी दिल्ली, मुंबई, पुणे, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों में ब्रांच हैं. 'वन8 कम्यून' पहले भी मुश्किल में पड़ चुका है. जून 2024 में निर्धारित समय से अधिक समय तक संचालन करने के लिए एफआईआर दर्ज की गई थी. उस वक्त पाया गया था कि पब रात 1 बजे के बाद भी खुला था और ग्राहकों को सर्व कर रहा था.
कोहली की टीम फाइनल में पंजाब से भिड़ेगी
इसके बाद दिसंबर 2024 में ग्रेटर बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने पब को फायर सेफ्टी रूल्स के उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किया था. विराट कोहली इन दिनों आईपीएल-2025 में व्यस्त हैं. कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं, जिसने इस सीजन के फाइनल में अपनी जगह बनाई है. नौ साल बाद ये टीम खिताबी मैच में उतरेगी. 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी का सामना पंजाब किंग्स से होगा. दोनों ही टीमें अब तक एक भी बार आईपीएल खिताब नहीं जीती है. ऐसे में फैंस को इस बार एक नया विजेता मिलेगा.
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका