IPL 2025 के फाइनल में पहुंचने से चूकने पर हार्दिक पंड्या ने इन प्लेयर्स पर निकाली भड़ास, फोड़ा हार का ठीकरा
PBKS vs MI Qualifier 2 Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के आखिरी दौर में क्वालीफायर 2 मुकाबला रविवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। जहां उसका सामना मंगलवार 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। जबकि मुंबई इंडियंस का खिताब जीतने का सपना टूट गया है। आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंचने से चूकने का दर्द एमआई के कप्तान हार्दिक पंड्या के चेहरे पर साफ नजर आया। इस हार के लिए उन्होंने अपने गेंदबाजों को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर भड़ास निकाली।
अपनी गेंदबाजी इकाई को बताया हार का जिम्मेदार
हार्दिक पंड्या ने मैच के बाद सबसे पहले पंजाब के कप्तान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि श्रेयस अय्यर ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, अपने मौके भुनाए और उन्होंने जो शॉट खेले, वे वाकई बेहतरीन थे। उन्होंने वाकई बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। मुझे लगता है कि यह बराबरी का था, लेकिन हमें गेंदबाजी इकाई के तौर पर कुछ बेहतरीन प्रदर्शन की जरूरत थी, जो मुझे लगता है कि इन बड़े मैचों में वाकई मायने रखता है।
‘शायद कोई सही लेंथ पर गेंदबाजी करता तो…’
पंड्या ने कहा कि जैसा कि मैंने बताया कि वे (श्रेयस) वाकई शांत थे, उन्होंने हमें दबाव में रखा और मुझे लगता है कि हम जिस तरह से चाहते थे, वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए। मैं इसे विकेट पर नहीं डालूंगा। अगर हमें कुछ बेहतर करना होता तो शायद कोई सही लेंथ पर गेंदबाजी करता या शायद सही समय पर सही गेंदबाज तो नतीजा थोड़ा अलग हो सकता था।
‘…लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ’
उन्होंने आगे कहा कि पीछे मुड़कर देखें तो यह अलग होता (चाहे उन्हें बुमराह को 4 ओवर में 41 रन की जरूरत के साथ गेंदबाजी करनी चाहिए थी) और यह बहुत जल्दी भी हो सकता था। बूम को स्थिति का अंदाजा था कि अगर 18 गेंदें भी बची हों तो जस्सी जस्सी ही हैं और वह कुछ खास कर सकते हैं, लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ।
गुजरात को मिला नया सांस्कृतिक तोहफा: पीएम मोदी ने खोला सम्राट संप्रति म्यूजियम
TMC छोड़ BJP में जाएंगे लिएंडर पेस? चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
तेल खरीद पर सियासत: राहुल बोले—ट्रंप की अनुमति के बिना फैसला नहीं, पीएम पर निशाना
आंध्र में दिल दहला देने वाला मामला: शादीशुदा सैनिक ने महिला की हत्या की, पुलिस जांच जारी
बिहार राजनीति में हलचल: नीतीश का इस्तीफा, अशोक चौधरी रोए, तेजस्वी का बड़ा आरोप
AK-47 के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता
बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल: 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, अधिकारियों को निर्देश
बाल-बाल बचे 16 लोग: नर्मदा में नाव पलटी, 5 बाइक डूबीं—4 युवकों की बहादुरी से टला हादसा
दिव्यांगता बनी ताकत: इंदौर की सपना शर्मा ने पैराताइक्वांडो में जीता चौथा स्वर्ण
चुनावी संग्राम तेज: ममता की EC से शिकायत, BJP पर प्रक्रिया प्रभावित करने के आरोप
अप्रैल से बढ़ेंगी कीमतें: ब्रेड, फुटवियर और जरूरी सामान पर 25% तक इजाफे की आशंका
धमकियां दिल्ली, भोपाल एम्स सहित कई अहम जगहों पर दी गईं
शहर में मीट-फिश बिक्री पर रोक, दुकानों पर लगा ताला
भोपाल के कई इलाकों में आज अंधेरा: 22+ एरिया में घंटों बिजली रहेगी गुल
शादी सीजन से पहले एमपी में गैस संकट! मांग डेढ़ लाख सिलेंडर रोज़, आधी ही हो रही सप्लाई
जैश-ए-मोहम्मद को नुकसान: मसूद अजहर के भाई की मौत, ट्रेनिंग कैंपों की थी जिम्मेदारी
कम विजिबिलिटी बनी वजह: शिरडी में लैंडिंग फेल, फ्लाइट सूरत भेजी गई