'शीला की जवानी' बना सुपरहिट, लेकिन फराह बोलीं- ''ये था मेरा सबसे कम बजट गाना''
Farah Khan: साल 2010 में रिलीज हुई फराह खान की फिल्म 'तीस मार खान' का गाना 'शीला की जवानी' ने सभी को अपनी तरफ खींच लिया था. जिसमें कैटरीना कैफ ने शानदार एक्टिंग की थी. फराह खान ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया था और सुनिधी चौहान ने अपनी बोल्ड आवाज में गाया था. साथ ही सुनिधि चौहान को इस गाने के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के लिए अवॉर्ड भी दिया गया था और फराह खान को भी इस गाने को कोरियोग्राफ करने के लिए तारीफें मिली थीं. ये गाना आज भी लोग पसंद करते हैं और लोग कई इवेंट्स में इस गाने पर डांस परफॉर्मेंस देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये फराह खान के करियर का अब तक का सबसे सस्ता गाना है?
गाने को लेकर फराह का क्या है कहना?
फराह खान ने हाल ही में एक व्लॉग शेयर किया है, जिसमें वो एक्ट्रेस मानसी पारेख के घर गई हैं. अपनी अपकमिंग फिल्म शुभचिंतक को लेकर मानसी पारेख बता रही थीं कि ये 5 करोड़ में बनने वाली फिल्म है. इसको सुनकर ही फराह खान ने कहा कि, देखकर ये इतने कम बजट में बनी फिल्म नहीं लगती है. आज के दौर में एक गाने का बजट भी आपकी पूरी फिल्म के बजट से ज्यादा होता है. फिर उन्होंने कहा कि, अगर मुझसे कोई कहता है कि उसने अपना गाना- गाना बहुत ही ज्यादा बजट में बनाया है तो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है. मुझसे पूछा जाए तो मेरा मानना ये है कि जितना कम बजट आपके पास होगा आपकी सोच उतनी ज्यादा क्रिएटिव होगी. 'शीला की जवानी' मेरे जीवन का सबसे सस्ता गाना है.
मानसी हो गईं हैरान
फराह की बात सुनकर मानसी और उनके साथी दोनों ही हैरान हो गए थे. फराह ने आगे बताया कि, हमारे पास सिर्फ 10 डांसर थे और हमने पूरे गाने की शूटिंग भी सिर्फ साढ़े तीन दिन में ही पूरी कर दी थी. ये मेरे करियर में अब तक का सबसे सस्ता और सबसे बड़ा हिट गाना है.
कैसी फिल्म है तीस मार खान?
तीस मार खान फिल्म के बारे में जानें तो, ये फिल्म 2010 में रिलीज हुई एक कॉमेडी फिल्म है. फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और अक्षय खन्ना मेन रोल में नजर आए थे. इस फिल्म एक चालाक ठग 'तीस मार खां' की कहानी दिखाती है, जो पूरी फिल्म में एक आर्ट ट्रेन को लूटने की प्लानिंग करता है. इस फिल्म में ग्लैमर, म्यूजिक और ह्यूमर भर-भरकर था, लेकिन ये फिल्म लोगों को ज्यादा इंप्रेस नहीं कर पाई थी. जिसके चलते फ्लॉप हो गई थी. हालांकि, इसके गाने आज भी काफी पॉपुलर हैं.
गुजरात को मिला नया सांस्कृतिक तोहफा: पीएम मोदी ने खोला सम्राट संप्रति म्यूजियम
TMC छोड़ BJP में जाएंगे लिएंडर पेस? चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
तेल खरीद पर सियासत: राहुल बोले—ट्रंप की अनुमति के बिना फैसला नहीं, पीएम पर निशाना
आंध्र में दिल दहला देने वाला मामला: शादीशुदा सैनिक ने महिला की हत्या की, पुलिस जांच जारी
बिहार राजनीति में हलचल: नीतीश का इस्तीफा, अशोक चौधरी रोए, तेजस्वी का बड़ा आरोप
AK-47 के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता
बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल: 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, अधिकारियों को निर्देश
बाल-बाल बचे 16 लोग: नर्मदा में नाव पलटी, 5 बाइक डूबीं—4 युवकों की बहादुरी से टला हादसा
दिव्यांगता बनी ताकत: इंदौर की सपना शर्मा ने पैराताइक्वांडो में जीता चौथा स्वर्ण
चुनावी संग्राम तेज: ममता की EC से शिकायत, BJP पर प्रक्रिया प्रभावित करने के आरोप
अप्रैल से बढ़ेंगी कीमतें: ब्रेड, फुटवियर और जरूरी सामान पर 25% तक इजाफे की आशंका
धमकियां दिल्ली, भोपाल एम्स सहित कई अहम जगहों पर दी गईं
शहर में मीट-फिश बिक्री पर रोक, दुकानों पर लगा ताला
भोपाल के कई इलाकों में आज अंधेरा: 22+ एरिया में घंटों बिजली रहेगी गुल
शादी सीजन से पहले एमपी में गैस संकट! मांग डेढ़ लाख सिलेंडर रोज़, आधी ही हो रही सप्लाई
जैश-ए-मोहम्मद को नुकसान: मसूद अजहर के भाई की मौत, ट्रेनिंग कैंपों की थी जिम्मेदारी
कम विजिबिलिटी बनी वजह: शिरडी में लैंडिंग फेल, फ्लाइट सूरत भेजी गई