आलिया भट्ट ने 13 साल बाद किया पहला डेब्यू, बेहद उत्साहित हैं अभिनेत्री
अपने 13 साल के करियर में आलिया भट्ट ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उन्होंने काफी कम वक्त में ही इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है। हालांकि, कुछ प्लेटफॉर्म ऐसे हैं जहां आलिया अभी भी नहीं पहुंची हैं। जबकि यहां पहुंचना हर बॉलीवुड अभिनेत्री की एक ख्वाहिश होती है। अब इंडस्ट्री में 13 साल बिताने के बाद आलिया भट्ट इस बड़े मंच पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं। जानिए कौन सा है वो मंच और आलिया ने अपने इस डेब्यू को लेकर क्या कुछ कहा।
‘यह मेरे लिए सम्मान की बात’
रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। आलिया ऐश्वर्या राय के साथ फेस्टिवल में शामिल होंगी, जो 13 मई से 24 मई तक चलेगा। एक्ट्रेस ने कान में अपने डेब्यू को काफी खास बताया है। अब अपने डेब्यू पर खुशी जताते हुए आलिया ने कहा, “पहली बार कुछ खास होता है और मैं इस साल फेस्टिवल डे कान में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बहुत उत्साहित हूं, जो सिनेमा और आत्म-अभिव्यक्ति का एक प्रतिष्ठित उत्सव है। यह मेरे लिए सम्मान की बात है।”
आलिया ने बताया उनके लिये सुंदरता का क्या है मतलब
आलिया फेस्टिवल में ‘लाइट्स, ब्यूटी एंड एक्शन’ थीम पर कान में अपनी उपस्थिति देंगी। इसके बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, “मेरे लिए सुंदरता का मतलब व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और खुद की वैल्यू का जश्न मनाना है। यह समय से परे है और अद्भुत है। मैं इसका हिस्सा बनकर वाकई काफी खुश और गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।”
यशराज के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनी हैं आलिया
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ भी दिखाई देंगी। यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होनी है। इसके अलावा आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी नजर आएंगी। इसमें उनके साथ उनके पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म की अभी शूटिंग चल रही है।
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा