सुनील गावस्कर: BCCI पर पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन का दबाव, एशिया कप से बाहर हो सकता है पाकिस्तान!
Sunil Gavaskar: पहलगाम हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. पाकिस्तानी क्रिकेटर तो खुलकर भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. लेकिन उन्हें इस बड़बोलेपन का नुकसान उठाना पड़ सकता है. भारत सरकार पहले ही कई कड़े कदम उठा चुकी है. अब पहलगाम हमले का बदला BCCI ले सकती है. दरअसल, इस साल सितंबर में T20 फॉर्मेट में एशिया कप खेला जाना है और इसकी मेजबानी भारत के पास ही है. T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले इस अहम टूर्नामेंट से वो पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बाहर सकती है. ये दावा भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने किया है.
पाकिस्तान पर BCCI लेगी एक्शन
सुनील गावस्कर का मानना है कि पहलगाम हमले के बाद काफी चीजें बदल गई हैं. ऐसे में अब पाकिस्तान का एशिया कप में हिस्सा लेना नामुमकिन लग रहा है. उनके मुताबिक BCCI हमेशा ही भारत सरकार के आदेश को मानती रही है और एशिया कप में भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है. गावस्कर ने कहा, "BCCI का रुख हमेशा से वही रहा है जो भारत सरकार उनसे करने को कहती है. इसलिए मुझे नहीं लगता कि एशिया कप के मामले में इसमें कोई बदलाव होगा. एशिया कप के इस एडिशन की मेजबानी भारत और श्रीलंका के पास है. इसलिए मैं पाकिस्तान को अब एशिया कप का हिस्सा बनते नहीं देख रहा हूं." हालांकि, उन्होंने ये जरूर कहा कि अगले दो महीनों में दोनों देशों के बीच रिश्ते कैसे रहते हैं, इस पर काफी कुछ निर्भर करेगा.
भंग हो सकती है ACC
सुनील गावस्कर के मुताबिक पाकिस्तान को बाहर किए जाने के लिए एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) को भंग भी किया जा सकता है. यानि ACC भविष्य भी खतरे में है और अगर हालात नहीं सुधरे तो उसका अस्तित्व ही नहीं रहेगा. उनका मानना है कि एशिया कप की जगह सिर्फ 3 या 4 देशों के बीच एक टूर्नामेंट खेला जा सकता है. उन्होंने पाकिस्तान को बाहर किए जाने को लेकर कहा, "मुझे नहीं पता कि यह कैसे होगा. हो सकता है कि ACC को भंग कर दिया जाए, और आप केवल तीन देशों का दौरा कर सकते हैं, जिसमें तीन देशों का टूर्नामेंट हो सकता है, या चार देशों का टूर्नामेंट हो सकता है. जिसमें हांगकांग या यूएई को आमंत्रित किया जा सकता है. लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि अगले कुछ महीनों में क्या होता है."
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
भारत का फार्मा निर्यात 28 अरब डॉलर पार, FY26 में मजबूत ग्रोथ
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए