टीवी की मशहूर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी ने खास अंदाज में मनाया अपने 'पापा' का 70वां जन्मदिन
मुंबई। टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी अपने परिवार के साथ बिताए खूबसूरत पलों का दीदार प्रशंसकों को कराती रहती हैं। इस कड़ी में उन्होंने अपने पिता के 70वें जन्मदिन के जश्न की झलक दिखाई, जिसमें उनके पति विवेक दहिया संग पूरा परिवार नजर आया।
दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि अपने पसंदीदा शख्स का जन्मदिन उन्होंने कैसे मनाया। वीडियो के साथ दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा, “पापा का 70वां जन्मदिन। हमने पिछले हफ्ते भोपाल में अपने पसंदीदा शख्स के जन्मदिन का जश्न मनाया। अपने परिवार के साथ समय बिताना सबसे खास होता है, इससे बेहतर कोई एहसास नहीं है।”
इससे पहले दिव्यांका ने तस्वीरें शेयर कर परिवार संग बिताए खास पलों की झलक दिखाई थी, जिसमें वह अपने गृहनगर भोपाल में परिवार के साथ नजर आईं। शेयर की गई तस्वीरों में दिव्यांका के साथ उनकी बहन, भाई, माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य नजर आए। हाल ही में दिव्यांका, पति विवेक दहिया के साथ कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में गेस्ट बनकर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका शेड्यूल काफी व्यस्त रहता है, जिस वजह से वह सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव होती हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दिखने लगी हैं। अभिनेत्री सोनी लिव की सीरीज ‘अदृश्यम: द इनविजिबल हीरोज’ में भी काम कर चुकी हैं, जिसमें वह अंडरकवर एजेंट पार्वती सहगल के किरदार में नजर आई थीं। यह सीरीज एजेंसी आईबी47 पर बनी है। अभिनेत्री की आखिरी रिलीज वेब सीरीज ‘द मैजिक ऑफ शिरी’ में भी दिखी थीं। वहीं, विवेक दहिया ‘झलक दिखला जा’ के 11वें सीजन में दिखे थे।
रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज’ में भाग लेने के साथ दिव्यांका ने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अभिनेत्री ने ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ में काम किया था। अभिनेत्री ‘खाना खजाना’, ‘नचले वे विद सरोज खान’, ‘जोर का झटका: टोटल वाइप आउट’, ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘नच बलिए 8’ और ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ जैसे शो में भी भाग ले चुकी हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं पर नाराज मंत्री तोमर ने अस्पताल की पानी टंकी की खुद की सफाई
जडेजा का इमोशनल मोमेंट वायरल, दुबे को चिढ़ाने का अंदाज चर्चा में
BJP ने असम चुनाव के लिए जारी किया ‘संकल्प पत्र’, जानें सभी बड़े वादे
किसानों की हालत पर सवाल, जीतू पटवारी ने बीजेपी को घेरा
चांद के चारों ओर रोशन घेरे के साथ भोपाल का रात का नजारा हुआ खास
‘10 करोड़ का टैलेंट’: वैभव की कहानी ने क्रिकेट जगत में मचाई हलचल
हॉलीवुड डायरेक्टर जैक स्नाइडर ने की हुमा कुरैशी की तारीफ, एक्ट्रेस ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब
‘फर्जी 2’ में निभाएंगी दमदार रोल, कुब्रा सैत ने शेयर किए एक्सपीरियंस
चैती मंगलवार के अवसर पर भीड़ में भगदड़, मघड़ा मंदिर में भारी जनहानि
RSS की बड़ी बैठक भोपाल में, शीर्ष नेता 4-5 अप्रैल को होंगे उपस्थित
राजसात की प्रक्रिया बनी औपचारिकता, माफियाओं को मिल रहा संरक्षण
बिजली कंपनी का निर्णय रद्द, हाईकोर्ट ने कहा ‘स्पीकिंग ऑर्डर’ होना जरूरी
टैक्स सिस्टम को सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर
फर्जी वेतन और भ्रष्टाचार केस में सबूतों के अभाव में राहत
गुजरात को मिला नया सांस्कृतिक तोहफा: पीएम मोदी ने खोला सम्राट संप्रति म्यूजियम
बैंकों और वित्तीय संस्थानों को सिस्टम अपडेट करने का समय मिलेगा
TMC छोड़ BJP में जाएंगे लिएंडर पेस? चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
चेन्नई सुपर किंग्स को दो झटके देने के बाद बोले जडेजा, ‘गुलाबी जर्सी मुझ पर सूट करती है’