समंदर को डर नहीं लगता...'सिनेमा बनाम ओटीटी' पर पल्लवी जोशी का जवाब सुनकर रोमांचित हुए विवेक रंजन
मुंबई। सिनेमा बनाम ओटीटी मुद्दे पर अभिनेत्री-फिल्म निर्माता पल्लवी जोशी ने अपनी बात रखी, जिसे सुनकर उनके पति और फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री गदगद हुए। उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि जोशी ने बेहद दिलचस्प और गहरी बात कही।
सिनेमा बनाम ओटीटी पर पल्लवी जोशी के जवाब पर उनकी सराहना करने के लिए विवेक रंजन ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, “पल्लवी जोशी से पूछा गया कि क्या डिजिटल दौर में दर्शकों की कम होती अटेंशन स्पैन की वजह से भविष्य में थिएटरों का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है? इस पर पल्लवी जोशी ने बेहद दिलचस्प और गहरी बात कही। उन्होंने कहा कि समंदर को कभी डर नहीं लगता कि उसमें कितनी नदियां मिलने आ रही हैं। उसी तरह, भारतीय सिनेमा को कभी ओटीटी या 30 सेकंड की इंस्टाग्राम रील्स से छोटा नहीं किया जा सकता।”
विवेक ने आगे लिखा, “पल्लवी ने बताया कि थिएटर में फिल्म देखने का जो अनुभव होता है, वो मोबाइल स्क्रीन पर कभी नहीं मिल सकता। हम अगर बड़ी और दमदार कहानियों पर ध्यान देंगे, तो लोग खुद-ब-खुद थिएटर की ओर खिंचे चले आएंगे।”
‘सिनेमा बनाम ओटीटी’ पर कई एक्टर्स अपनी राय रख चुके हैं। इनका मानना है कि ओटीटी की दुनिया में भी सिनेमा का आकर्षण कम नहीं हुआ है। जैकी श्रॉफ का मानना है कि माध्यम कोई मायने नहीं रखता, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिन्हें सिनेमाघरों में देखना पड़ता है और यह ऐसी चीज है, जिससे हम समझौता नहीं कर सकते। बड़े पर्दे की बात ही कुछ और है। इसका अपना आकर्षण है।
‘सिटाडेल’ सीरीज के साथ ओटीटी डेब्यू कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने भी इस पर बात की थी। एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया था कि दोनों ही माध्यम शानदार हैं, मगर सिनेमा का अनुभव हमेशा से खास रहेगा। सिनेमाघरों का जादू कभी फीका नहीं पड़ सकता है। वहीं, फिल्म निर्माता-निर्देशक डेविड धवन ने बताया था कि वह थिएटर मैन हैं। उनका मानना है कि ओटीटी के जरिए फिल्म निर्माताओं को एक सुरक्षित रास्ता मिल जाता है। लेकिन सिनेमा के अनुभव की तुलना थिएटर के अनुभव से नहीं की जा सकती है, दोनों में काफी अंतर है।
TMC छोड़ BJP में जाएंगे लिएंडर पेस? चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
तेल खरीद पर सियासत: राहुल बोले—ट्रंप की अनुमति के बिना फैसला नहीं, पीएम पर निशाना
आंध्र में दिल दहला देने वाला मामला: शादीशुदा सैनिक ने महिला की हत्या की, पुलिस जांच जारी
बिहार राजनीति में हलचल: नीतीश का इस्तीफा, अशोक चौधरी रोए, तेजस्वी का बड़ा आरोप
बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल: 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, अधिकारियों को निर्देश
बाल-बाल बचे 16 लोग: नर्मदा में नाव पलटी, 5 बाइक डूबीं—4 युवकों की बहादुरी से टला हादसा
दिव्यांगता बनी ताकत: इंदौर की सपना शर्मा ने पैराताइक्वांडो में जीता चौथा स्वर्ण
चुनावी संग्राम तेज: ममता की EC से शिकायत, BJP पर प्रक्रिया प्रभावित करने के आरोप
अप्रैल से बढ़ेंगी कीमतें: ब्रेड, फुटवियर और जरूरी सामान पर 25% तक इजाफे की आशंका
धमकियां दिल्ली, भोपाल एम्स सहित कई अहम जगहों पर दी गईं
भोपाल के कई इलाकों में आज अंधेरा: 22+ एरिया में घंटों बिजली रहेगी गुल
शादी सीजन से पहले एमपी में गैस संकट! मांग डेढ़ लाख सिलेंडर रोज़, आधी ही हो रही सप्लाई
जैश-ए-मोहम्मद को नुकसान: मसूद अजहर के भाई की मौत, ट्रेनिंग कैंपों की थी जिम्मेदारी
कम विजिबिलिटी बनी वजह: शिरडी में लैंडिंग फेल, फ्लाइट सूरत भेजी गई
सरकारी स्कूल टीचरों पर नया नियम, परीक्षा पास करना जरूरी
गुजरात में पीएम मोदी की पेशकश: सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, जनता को 20,000 करोड़ की राहत