धर्म-हेमा की शादी के 45 साल पूरे, बेटी ईशा ने दी शुभकामनाएं, बोली- 'मम्मी-पापा आप मेरी दुनिया हैं'
मुंबई। बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र और इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की शादी को 45 साल हो गए हैं। 45वीं सालगिरह पर उनकी बेटी ईशा देओल ने खूबसूरत तस्वीरों के साथ शुभकामनाएं दीं। ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता धर्मेंद्र और मां हेमा की पुरानी तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में दोनों साथ में मुस्कुराते नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे की ओर प्यार से देख रहे हैं। फोटो में हेमा ने धर्मेंद्र के चेहरे पर प्यार से हाथ रखा हुआ है, वहीं धर्मेंद्र उनकी आंखों में डूबे हुए हैं।
दूसरी तस्वीर फैमिली फोटो है, जिसमें ईशा, हेमा मालिनी, धर्मेंद्र और अहाना इस साथ पोज देती दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ईशा ने कैप्शन में लिखा, ”हैप्पी एनिवर्सरी मम्मा और पापा। आप मेरी दुनिया हैं। मैं आपसे प्यार करती हूं।” इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और शादी की सालगिरह की मुबारकबाद दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘खूबसूरत जोड़ों को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं।’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘शादी की सालगिरह मुबारक हो हमारे मिस्टर और मिसेज देओल, आप दोनों को ढेर सारा प्यार और खुशियां।’
कुछ ने लिखा, ‘सालगिरह मुबारक’, ‘सदाबहार जोड़े को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं।’
हेमा और धर्मेंद्र की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात साल 1970 में आई फिल्म ‘तुम हसीन मैं जवां’ के सेट पर हुई थी। दोनों ने एक साथ कई फिल्में कीं और समय के साथ करीब आने लगे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उस वक्त धर्मेंद्र शादीशुदा थे। उनकी पत्नी प्रकाश कौर ने उन्हें तलाक देने से मना कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने दूसरी शादी करने के लिए अपना धर्म बदलकर इस्लाम धर्म कुबूल किया और 1980 में शादी की। दोनों की दो बेटियां हुईं। बड़ी ईशा और छोटी अहाना। दोनों ही शास्त्रीय नृत्य में पारंगत हैं और मां हेमा के साथ कई प्रस्तुतियां दे चुकी हैं।
राज्यसभा में बदलाव: राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी
किसानों को बड़ी राहत, CM मोहन यादव ने कंबाइन हार्वेस्टर को किया टोल मुक्त
दिल्ली की जीत के हीरो समीर रिजवी की पर्सनल लाइफ चर्चा में
OBC आरक्षण पर HC का अहम आदेश, दूसरे राज्य के सर्टिफिकेट खारिज
‘ईरान को 2-3 हफ्तों में नष्ट कर देंगे’, ट्रंप ने होर्मुज की धमकी दी
भावुक पोस्ट के साथ वान डर डुसेन ने खत्म किया क्रिकेट करियर
पनीर खाने से हो सकती है परेशानी, इन लोगों को रहना चाहिए सावधान
ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
भयानक वारदात: पति के खाने में जहर, बेहोश होने पर कैंची से हमला, पत्नी हिरासत में
सावधान! ये संकेत हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर के, समय पर पहचान जरूरी
रोज कच्चा प्याज खाते हैं? इन लोगों को तुरंत बंद कर देना चाहिए
CM पद छोड़ने के लिए तैयार नीतीश कुमार, राज्यसभा सदस्यता की तिथियां हुईं स्पष्ट
हाई कोर्ट सख्त, अमित जोगी को मिली सरेंडर की डेडलाइन
आज ही के दिन टीम इंडिया ने जीता वर्ल्ड कप, यादगार बना इतिहास
TMC की आपत्तियों पर SC का स्पष्ट जवाब, वोटर लिस्ट विवाद पर कहा – ‘हर बार ऐसा होता है’
सुनेत्रा पवार का चुनाव आयोग को पत्र, एनसीपी में प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के पदों पर विवाद
IPL के दौरान बयानबाजी, साहिबा बाली पर उठे सवाल