राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुरूवार को आईपीएल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया दोनों टीमों की भिड़ंत में मुंबई को 15 जीत और राजस्थान को 14 जीत मिली है। जयपुर में मुंबई के खिलाफ आठ मुकाबलों में राजस्थान को छह जीत मिली है।
राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद कहा, ”हमें बाद में थोड़ी ओस देखने को मिल सकती है। आमतौर पर रात के समय पिच थोड़ा सेट हो जाती है, हम उसी का फायदा उठाना चाहते हैं। हमने चीजों को बहुत सरल रखा है, चाहे हम जीतें या हारें। राहुल सर ने साफ कहा है कि चाहे हम ऊपर हों या नीचे, हमें चीजों को सरल ही रखना है। तीन मैच पहले ही संदेश आया था कि हमें एक-एक करके हर मैच को लेना है। अगर हम अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलें, तो हमें पता है कि हम कितने अच्छे हैं। बस हर खिलाड़ी को अपना खेल खेलने की आजादी देना चाहते हैं।” संदीप शर्मा और वानिन्दु हसरंगा अनफिट होने के कारण बाहर हैं, आकाश मधवाल और कुमार कार्तिकेय प्लेइंग 11 में शामिल किए गए हैं।
मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, ”हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। हमेशा फोकस इस पर रहा है कि हम अच्छा क्रिकेट कैसे खेल सकते हैं। बातचीत हमेशा इसी पर होती रही है कि हम कैसे बेहतर हो सकते हैं, और हम लगातार इसी बात पर टिके हुए हैं — इसमें कोई बदलाव नहीं है। हम निडर होकर खेलना चाहते हैं और असफलता के डर को हावी नहीं होने देना चाहते। ये तय नहीं करना कि कितना स्कोर बनाना है — हमारे पास एक अनुमान होता है, लेकिन पिच को पढ़ना जरूरी है। इस विकेट पर बल्लेबाजी को लेकर हमें पूरा भरोसा है। अभी तक ज्यादा ओस नहीं रही है। हमने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
टीमें:
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
इंपैक्ट विकल्प: राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले, कर्ण शर्मा
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, फजलहक फारुकी।
इंपैक्ट विकल्प: शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, कुणाल सिंह राठौड़, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा