मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा कदम: आईटी पार्क की आवंटित जमीन की लीज को निरस्त करने पर नोटिस
जबलपुर: आईटी यूनिट स्थापित करने के लिए शासन ने जबलपुर बरगी हिल्स स्थित आईटी पार्क में प्रदान की थी. मध्य प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम ने आवंटित प्लॉट में यूनिट संचालित नहीं किये जाने के कारण जमीन की लीज को निरस्त कर दिया था. जमीन की लीज निरस्त किये जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी. याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैथ और जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने यथास्थिति के आदेश जारी करते हुए अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. याचिका पर अगली सुनवाई 6 सप्ताह बाद निर्धारित की गई है.
सरकार ने आईटी कंपनियों को बढ़ावा देने शुरू की थी योजना
याचिकाकर्ता मेसर्स टीडीएस कार्पोरेशन की तरफ से दायर की गई याचिका में कहा गया था कि "प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा वर्ष 2016 में आईटी कंपनियों को बढ़ावा देने एवं आईटी क्षेत्र में रोजगार के अवसर को बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश आईटी, आईटीईएस और ईएसडीएम निवेश प्रोत्साहन नीति और योजना 2016 प्रारंभ की थी. इस योजना के अंतर्गत जबलपुर में बरगी हिल्स को आईटी पार्क के रूप में चिह्नित किया गया था."
मध्य प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम ने आवंटित किया प्लॉट
याचिकाकर्ता ने वर्ष 2019 में आईटी यूनिट संचालन के लिए भूमि आवंटित करने आवेदन किया था. मध्य प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम ने आवेदक को प्लॉट क्रमांक 1 आवंटित किया है. याचिकाकर्ता ने कठिन प्रयासों से पथरीले प्लॉट में कार्य प्रारंभ कर उसे समतल किया. कार्य के दौरान नजदीकी प्लॉट मालिक से सीमा संबंधी विवाद होने के कारण याचिकाकर्ता को सिविल न्यायालय की शरण लेनी पड़ी थी. यह प्रकरण सिविल न्यायालय में लंबित है.
यूनिट संचालित नहीं होने पर निरस्त की जमीन की लीज
याचिकाकर्ता की तरफ से प्रस्तुत तर्कों पर विचार किये बिना ही मध्य प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम ने आवंटित प्लॉट में यूनिट संचालित नहीं किये जाने के कारण जमीन की लीज को निरस्त कर दिया. जिसके खिलाफ यह याचिका दायर की गई है. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की तरफ से तर्क दिया गया कि "सिविल न्यायालय में जमीन का सीमा संबंधित विवाद का मामला लंबित है. जिसके कारण पूरा प्रोजेक्ट रूका हुआ है."
हाईकोर्ट ने यथास्थिति के दिए आदेश, अनावेदकों को नोटिस
याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैथ और जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने "यथास्थिति के आदेश जारी करते हुए अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है." याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता पंकज दुबे और अधिवक्ता अक्षय खंडेलवाल ने पैरवी की.
गुजरात को मिला नया सांस्कृतिक तोहफा: पीएम मोदी ने खोला सम्राट संप्रति म्यूजियम
TMC छोड़ BJP में जाएंगे लिएंडर पेस? चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
तेल खरीद पर सियासत: राहुल बोले—ट्रंप की अनुमति के बिना फैसला नहीं, पीएम पर निशाना
आंध्र में दिल दहला देने वाला मामला: शादीशुदा सैनिक ने महिला की हत्या की, पुलिस जांच जारी
बिहार राजनीति में हलचल: नीतीश का इस्तीफा, अशोक चौधरी रोए, तेजस्वी का बड़ा आरोप
बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल: 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, अधिकारियों को निर्देश
बाल-बाल बचे 16 लोग: नर्मदा में नाव पलटी, 5 बाइक डूबीं—4 युवकों की बहादुरी से टला हादसा
दिव्यांगता बनी ताकत: इंदौर की सपना शर्मा ने पैराताइक्वांडो में जीता चौथा स्वर्ण
चुनावी संग्राम तेज: ममता की EC से शिकायत, BJP पर प्रक्रिया प्रभावित करने के आरोप
अप्रैल से बढ़ेंगी कीमतें: ब्रेड, फुटवियर और जरूरी सामान पर 25% तक इजाफे की आशंका
धमकियां दिल्ली, भोपाल एम्स सहित कई अहम जगहों पर दी गईं
भोपाल के कई इलाकों में आज अंधेरा: 22+ एरिया में घंटों बिजली रहेगी गुल
शादी सीजन से पहले एमपी में गैस संकट! मांग डेढ़ लाख सिलेंडर रोज़, आधी ही हो रही सप्लाई
जैश-ए-मोहम्मद को नुकसान: मसूद अजहर के भाई की मौत, ट्रेनिंग कैंपों की थी जिम्मेदारी
कम विजिबिलिटी बनी वजह: शिरडी में लैंडिंग फेल, फ्लाइट सूरत भेजी गई
सरकारी स्कूल टीचरों पर नया नियम, परीक्षा पास करना जरूरी