भक्तों का इंतजार खत्म, चारधाम यात्रा शुरू, माता गंगोत्री को लगाएं ये भोग ! कष्टों से मिलेगी मुक्ति
अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर बुधवार के दिन प्रातः 10:30 पर अभिजीत मुहूर्त में चार धाम यात्रा के दूसरे धाम गंगोत्री धाम के पट खोल दिए गए. अपनी खूबसूरती और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के पट खोलना का लगभग 6 महीने से अधिक इंतजार करते हैं भक्त. चार धाम यात्रा शास्त्रों के मुताबिक क्लाकवाइज डायरेक्शन में पश्चिम से पूर्व की ओर की जाती है. इस यात्रा को यमुनोत्री धाम से शुरू करके गंगोत्री फिर केदारनाथ और अंत में बद्रीनाथ धाम के दर्शन करके समाप्त किया जाता है.
गंगोत्री धाम का महत्व : गंगोत्री धाम मां गंगा का उद्गम स्थल है. मां गंगा की पहली धार गंगोत्री से होकर ही गई है. गंगोत्री के पास गौमुख ग्लेशियर से निकलने वाली गंगा नदी को यहां भागीरथी नाम से भी जानते हैं. माना जाता है कि राजा भगीरथ ने यहां पर मां गंगा को पृथ्वी पर लाने के लिए जटिल तपस्या की थी. महाभारत काल में पांडवों ने अपनी परिजनों की मृत्यु का प्रायश्चित और पाप मुक्ति के लिए गंगोत्री धाम में ही देव यज्ञ का आयोजन किया था.गंगोत्री धाम को उत्तराखंड के चारधामों में प्रमुख माना जाता है.यह ऋषिकेश से लगभग 250किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.18वीं शताब्दी में इसका निर्माण गोरखा जनरल अमर सिंह थापा ने किया था.
गंगोत्री धाम में दर्शनीय स्थल : माता गंगोत्री के धाम में पास में ही गोमुख का ग्लेशियर है. यहां से ही गंगा नदी का जल पृथ्वी पर आता है, यह बहुत ही सुंदर और पवित्र स्थान है. इसके अलावा गंगोत्री में विश्वनाथ मंदिर भैरवनाथ मंदिर के दर्शन किए जा सकते हैं. गंगोत्री मंदिर के अलावा यहां गंगनानी नामक गर्म झरना है. जो अपने आप में एक बड़ा धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है.
मां गंगोत्री का भोग : यदि आप चार धाम यात्रा में गंगोत्री धाम जा रहे हैं तो आपको मां गंगा के लिए विशेष भोग का ध्यान रखना चाहिए. इस यात्रा के दौरान आप मां को उनके प्रिय तिल के लड्डू, बर्फी के अलावा गुड का भोग लगा सकते हैं. ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा जीवन में सुख शांति और समृद्धि बनी रहेगी. मां गंगा के स्नान और दर्शन मात्र से व्यक्ति की सभी प्रकार के पाप कट जाते हैं.
गुजरात को मिला नया सांस्कृतिक तोहफा: पीएम मोदी ने खोला सम्राट संप्रति म्यूजियम
TMC छोड़ BJP में जाएंगे लिएंडर पेस? चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
तेल खरीद पर सियासत: राहुल बोले—ट्रंप की अनुमति के बिना फैसला नहीं, पीएम पर निशाना
आंध्र में दिल दहला देने वाला मामला: शादीशुदा सैनिक ने महिला की हत्या की, पुलिस जांच जारी
बिहार राजनीति में हलचल: नीतीश का इस्तीफा, अशोक चौधरी रोए, तेजस्वी का बड़ा आरोप
AK-47 के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता
बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल: 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, अधिकारियों को निर्देश
बाल-बाल बचे 16 लोग: नर्मदा में नाव पलटी, 5 बाइक डूबीं—4 युवकों की बहादुरी से टला हादसा
दिव्यांगता बनी ताकत: इंदौर की सपना शर्मा ने पैराताइक्वांडो में जीता चौथा स्वर्ण
चुनावी संग्राम तेज: ममता की EC से शिकायत, BJP पर प्रक्रिया प्रभावित करने के आरोप
अप्रैल से बढ़ेंगी कीमतें: ब्रेड, फुटवियर और जरूरी सामान पर 25% तक इजाफे की आशंका
धमकियां दिल्ली, भोपाल एम्स सहित कई अहम जगहों पर दी गईं
शहर में मीट-फिश बिक्री पर रोक, दुकानों पर लगा ताला
भोपाल के कई इलाकों में आज अंधेरा: 22+ एरिया में घंटों बिजली रहेगी गुल
शादी सीजन से पहले एमपी में गैस संकट! मांग डेढ़ लाख सिलेंडर रोज़, आधी ही हो रही सप्लाई
जैश-ए-मोहम्मद को नुकसान: मसूद अजहर के भाई की मौत, ट्रेनिंग कैंपों की थी जिम्मेदारी
कम विजिबिलिटी बनी वजह: शिरडी में लैंडिंग फेल, फ्लाइट सूरत भेजी गई