खत्म होंगी विवाह संबंधी अड़चनें, प्रदोष के दिन कर लें शिव पुराण के इस खास स्त्रोत का जाप!
वैशाख का महीना धार्मिक अनुष्ठान व्रत आदि करने के लिए बेहद ही खास और विशेष फल देने वाला होता है. इस मास में कोई भी धार्मिक अनुष्ठान शास्त्रों में बताई गई विधि के अनुसार किया जाता है तो व्यक्ति को उसका संपूर्ण से अधिक अक्षय फल मिलता है. वैशाख मास जहां भगवान विष्णु को समर्पित बताया गया है तो वहीं भगवान शिव की आराधना के लिए भी खास है.
मान्यता है कि इस महीने में शिव के स्तोत्र आदि का पाठ खास दिन करने पर जीवन मरण के बंधन कट जाते हैं और भगवान शिव सभी मनोरथ पूर्ण कर देते हैं. वैशाख शुक्ल पक्ष के प्रदोष व्रत के दिन अगर शिव महापुराण में वर्णित एक खास स्तोत्र का पाठ विधि अनुसार किया जाए तो साधक को भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है.
विवाह की अड़चनें होती हैं खत्म!
इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए हरिद्वार के विद्वान पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं की वैशाख का महीना धार्मिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण होता है. इस मास में प्रदोष व्रत का आगमन दो बार होता है. प्रदोष तिथि भगवान शिव को समर्पित खास दिन है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की संयुक्त रूप से पूजा आराधना करने पर जहां शादी विवाह में आने वाली अड़चनें खत्म हो जाती हैं तो वही शिव महापुराण और अन्य धार्मिक ग्रंथो में वर्णित भगवान शिव के चमत्कारी स्तोत्र ‘शिव महिम्न’ का पाठ करने से जन्म मरण के सभी बंधन कट जाते हैं. शास्त्रों में शिव महिम्न स्तोत्र का बहुत अधिक महत्व बताया गया है.
कब होगा व्रत
वैशाख शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 9 मई को होगा. इस दिन शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ सुबह, दोपहर और प्रदोष काल यानी सायंकाल किया जाए तो साधक के जन्म मरण के सभी बंधन कटने के साथ ही मरणोपरांत शिवलोक की प्राप्ति होती है और डर पर विजय मिल जाती है. शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ सांयकाल (प्रदोष काल) यानी सूर्यास्त से लगभग 45 मिनट पहले और सूर्यास्त के 45 मिनट बाद करने से विशेष फल मिलता है.
इस दौरान भगवान शिव की पूजा आराधना, भगवान शिव का अभिषेक और इस स्तोत्र का पाठ वैशाख शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत 9 मई के दिन किया जाए तो साधक के जीवन में सुख समृद्धि, खुशहाली और धन का आगमन हो जाता है. ऐसे भक्तों पर भगवान शिव सदैव अपनी कृपा बनाए रखते हैं.
गुजरात को मिला नया सांस्कृतिक तोहफा: पीएम मोदी ने खोला सम्राट संप्रति म्यूजियम
TMC छोड़ BJP में जाएंगे लिएंडर पेस? चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
तेल खरीद पर सियासत: राहुल बोले—ट्रंप की अनुमति के बिना फैसला नहीं, पीएम पर निशाना
आंध्र में दिल दहला देने वाला मामला: शादीशुदा सैनिक ने महिला की हत्या की, पुलिस जांच जारी
बिहार राजनीति में हलचल: नीतीश का इस्तीफा, अशोक चौधरी रोए, तेजस्वी का बड़ा आरोप
बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल: 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, अधिकारियों को निर्देश
बाल-बाल बचे 16 लोग: नर्मदा में नाव पलटी, 5 बाइक डूबीं—4 युवकों की बहादुरी से टला हादसा
दिव्यांगता बनी ताकत: इंदौर की सपना शर्मा ने पैराताइक्वांडो में जीता चौथा स्वर्ण
चुनावी संग्राम तेज: ममता की EC से शिकायत, BJP पर प्रक्रिया प्रभावित करने के आरोप
अप्रैल से बढ़ेंगी कीमतें: ब्रेड, फुटवियर और जरूरी सामान पर 25% तक इजाफे की आशंका
धमकियां दिल्ली, भोपाल एम्स सहित कई अहम जगहों पर दी गईं
भोपाल के कई इलाकों में आज अंधेरा: 22+ एरिया में घंटों बिजली रहेगी गुल
शादी सीजन से पहले एमपी में गैस संकट! मांग डेढ़ लाख सिलेंडर रोज़, आधी ही हो रही सप्लाई
जैश-ए-मोहम्मद को नुकसान: मसूद अजहर के भाई की मौत, ट्रेनिंग कैंपों की थी जिम्मेदारी
कम विजिबिलिटी बनी वजह: शिरडी में लैंडिंग फेल, फ्लाइट सूरत भेजी गई
सरकारी स्कूल टीचरों पर नया नियम, परीक्षा पास करना जरूरी