छात्रों को राहत: हाईकोर्ट ने 30 लाख की मांग को बताया गलत
जबलपुर: डिप्रेशन के कारण मेडिकल का एक छात्र मनोरोगी हो गया. स्वास्थ्य कारणों से मेडिकल सीट छोड़ने पर भी कॉलेज प्रबंधन ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स वापस लौटाने के एवज में 30 लाख रुपए की मांग कर रहा था. हाईकोर्ट में दायर की गई इस याचिका का निराकरण करते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने छात्र को ओरिजिनल दस्तावेज वापस लौटाने के आदेश जारी किये हैं.
अहमदाबाद निवासी मीत यादव ने दायर की थी याचिका
अहमदाबाद गुजरात निवासी मीत यादव की तरफ से दायर की गई याचिका में कहा गया था कि उसने साल 2023 में पीपुल्स डेंटल अकादमी भोपाल में बीडीएस सीट में दाखिला लिया था. इस दौरान जिन्दगी में बदलाव आने के कारण वह डिप्रेशन में चला गया था. डिप्रेशन के कारण वह मनोरोगी हो गया.
बीडीएस सीट छोड़ने पर 30 लाख की मांग
बीडीएस की सीट छोड़ने के एवज में कॉलेज प्रबंधन शिक्षा संबंधित ओरिजिनल दस्तावेज वापस लौटाने के एवज में 30 लाख रुपए की मांग कर रहा है. कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि दाखिले के समय उसने बॉन्ड साइन किया था. जिसकी शर्त के अनुसार मेडिकल सीट बीच में छोड़ने के एवज में 30 लाख रुपए का भुगतान करना होगा.
लोकसभा में भी उठा था मुद्दा
याचिकाकर्ता की तरफ से पैरवी करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य संधी ने युगलपीठ को बताया कि "याचिकाकर्ता की स्थिति ऐसी है कि माता-पिता का उसके साथ रहना आवश्यक है. माता-पिता के साथ नहीं रहने पर वह आत्मघाती कदम उठा सकता है. मेडिकल सीट छोड़ने के एवज में छात्र से 30 लाख रुपए लेने का मामला लोकसभा में उठाया गया था. नेशनल मेडिकल कमीशन ने इस पॉलिसी पर पुनर्विचार करने के निर्देश मध्य प्रदेश सरकार को दिये थे."
हाईकोर्ट ने दिये ओरिजनल दस्तावेज वापस करने के निर्देश
मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2025 से उक्त पॉलिसी को समाप्त करने का निर्णय लिया है. सरकार द्वारा गलत पॉलिसी निर्धारित की गई थी. ऐसे में पूर्व में दाखिला लेने वाले छात्रों पर उसे कैसे लागू किया जा सकता है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने छात्र को ओरिजिनल दस्तावेज वापस लौटाने के आदेश जारी किये हैं.
राज्यसभा में बदलाव: राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी
किसानों को बड़ी राहत, CM मोहन यादव ने कंबाइन हार्वेस्टर को किया टोल मुक्त
दिल्ली की जीत के हीरो समीर रिजवी की पर्सनल लाइफ चर्चा में
OBC आरक्षण पर HC का अहम आदेश, दूसरे राज्य के सर्टिफिकेट खारिज
‘ईरान को 2-3 हफ्तों में नष्ट कर देंगे’, ट्रंप ने होर्मुज की धमकी दी
भावुक पोस्ट के साथ वान डर डुसेन ने खत्म किया क्रिकेट करियर
पनीर खाने से हो सकती है परेशानी, इन लोगों को रहना चाहिए सावधान
ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
भयानक वारदात: पति के खाने में जहर, बेहोश होने पर कैंची से हमला, पत्नी हिरासत में
सावधान! ये संकेत हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर के, समय पर पहचान जरूरी
रोज कच्चा प्याज खाते हैं? इन लोगों को तुरंत बंद कर देना चाहिए
CM पद छोड़ने के लिए तैयार नीतीश कुमार, राज्यसभा सदस्यता की तिथियां हुईं स्पष्ट
हाई कोर्ट सख्त, अमित जोगी को मिली सरेंडर की डेडलाइन
आज ही के दिन टीम इंडिया ने जीता वर्ल्ड कप, यादगार बना इतिहास
TMC की आपत्तियों पर SC का स्पष्ट जवाब, वोटर लिस्ट विवाद पर कहा – ‘हर बार ऐसा होता है’
सुनेत्रा पवार का चुनाव आयोग को पत्र, एनसीपी में प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के पदों पर विवाद
IPL के दौरान बयानबाजी, साहिबा बाली पर उठे सवाल