रतलाम में चोरों की दुस्साहसी वारदात, एक ही घर को बनाया दो बार निशाना
रतलाम: रतलाम में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. यहां अज्ञात चोरों को एक घर इतना पसंद आया कि 24 घंटे में ही दो बार उस घर पर पहुंच कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया. रतलाम के कस्तूरबा नगर स्थित गली नंबर 6 में अनाज व्यापारी मनीष सोमानी के यहां सोमवार रात को लाखों रुपए की नगदी और सोने के आभूषणों की चोरी हुई थी. इसके बाद मंगलवार को घर के परिसर में रखी हुई स्कूटी भी अज्ञात बदमाश चुराकर ले गए.
पहले कैश और ज्वेलरी चुराई, फिर स्कूटी
रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र का यह मामला है. फरियादी मनीष सोमानी के घर पर अज्ञात चोरों ने सोमवार रात 1 लाख 70 हजार नगद और 1 लाख 35 हजार के सोने के आभूषण चुरा लिए थे. मंगलवार को फरियादी मनीष सोमानी ने इसकी शिकायत औद्योगिक थाना रतलाम पर की थी. इसके बाद मनीष सोमानी बाजार से नए ताले लेकर आए और घर में ताला डालकर अपने गांव नायन चले गए. बुधवार सुबह फिर उन्हें पड़ोसियों ने सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है. जब वह गांव से वापस लौटे तो घर के पोर्च में रखी सुजुकी एक्सेस स्कूटी अज्ञात बदमाश चुरा ले गए. घर का सामान एक बार फिर बिखरा हुआ पड़ा था.
सीसीटीवी में कैद चोर
फरियादी मनीष सोमानी ने बताया कि, ''घर के पोर्च में बाइक व एक्सेस स्कूटी रखी थी. बाइक की चॉबी वह अपने साथ ले गए थे और स्कूटी की चॉबी घर में ही रखी थी. चोरों ने घर में घुसकर उनकी स्कूटी चुरा ली. उसके बाद वह दोबारा औद्योगिक थाने पर शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे.'' सीएसपी सत्येंद्र घंगोरिया भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की. सीएसपी सत्येंद्र घंगोरिया का कहना है कि, ''आसपास के सीसीटीवी कैमरा में संदिग्ध लोगों की गतिविधि कैद हुई है. इसके आधार पर बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किया जा रहा है.''
रतलाम में चोरों का आतंक जारी
बहरहाल, चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं और चोरों में पुलिस का कोई खौफ ही नहीं है. वहीं, बीते कुछ दिनों में हुई चोरी की वारदातों के मामले में रतलाम पुलिस को कोई बड़ी सफलता अब तक हाथ नहीं लगी है. औद्योगिक थाना पुलिस ने दूसरी बार चोरी होने के बाद इस मामले में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ की है.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केंद्र सरकार का अहम निर्णय: पेट्रोल पंपों से भी मिलेगा केरोसिन
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज संकट से हड़कंप: Strait of Hormuz बंद होने से ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा
नक्सलवाद पर संसद में गरजे Amit Shah, कहा– ‘गोली का जवाब गोली से
मेधावी छात्रों को मिला बड़ा सम्मान, 135 विद्यार्थियों को मिला गौरव
MPL ऑक्शन का आगाज, इंदौर में पहली बार खिलाड़ियों पर दांव