सुशासन तिहार 2025: धनेश्वरी बाई को मिला नया राशन कार्ड
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे “सुशासन तिहार 2025” के अंतर्गत लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सक्ती जिले के ग्राम नया बाराद्वार मुक्ताराजा की निवासी धनेश्वरी बाई सूर्यवंशी को बड़ी राहत मिली है।
धनेश्वरी बाई ने राशन कार्ड प्राप्त करने हेतु आवेदन किया था। प्रशासन ने उनके आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्रता से पूरा कर, नया राशन कार्ड उपलब्ध कराया। अब धनेश्वरी बाई भी सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत निःशुल्क राशन सुविधा का लाभ उठा सकेंगी।
राशन कार्ड प्राप्त होने पर धनेश्वरी बाई ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राशन कार्ड नहीं होने से आर्थिक दिक्कतें होती थीं। अब सरकार की मदद से मुझे मेरा हक मिल गया है। सुशासन तिहार हमारे लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। अब मुझे और मेरे परिवार को हर महीने निःशुल्क राशन मिलेगा।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर पूरे प्रदेश में 8 अप्रैल से 31 मई 2025 तक “सुशासन तिहार” मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ पहुँचाना, योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समस्याओं का समाधान करना है। सुशासन तिहार के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे-दस्तावेजों का वितरण, शिकायतों का निपटारा, स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, पेंशन योजनाओं का लाभ, पीएम आवास, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड जैसे हितग्राही कार्यक्रमों का त्वरित कार्यान्वयन।
प्रदेशभर में सुशासन तिहार को लेकर जनसामान्य में व्यापक उत्साह देखने को मिल रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और शासन व्यवस्था में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित हो। जनता व शासन के बीच परस्पर संवाद स्थापित हो सके।
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त
बाबा महाकाल का दरबार हुआ रोशन, भक्त ने चढ़ाए 29 किलो चांदी