….वो दिन दूर नहीं, जब पाकिस्तान की सांसें भी बंद कर दी जाएंगी : केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ, 29 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को पहलगाम हमले के संदर्भ में कहा कि अभी तक पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान का सिर्फ पानी ही बंद किया गया है। अगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो वह दिन दूर नहीं, जब उसकी सांसें भी बंद कर दी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि कई छुटभैए किस्म के नेता पहलगाम हमले के संदर्भ में सेना की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। लेकिन, मैं यही कहूंगा कि अभी सेना या सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाने का समय नहीं है, बल्कि सरकार और सेना मौजूदा समय में जो भी कर रही हैं, वह देश की जनता की सुरक्षा के लिए कर रही हैं। ऐसी स्थिति में हमें सरकार और सेना का समर्थन करना चाहिए, ताकि देशवासियों को किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति का सामना न करना पड़े और जिस तरह से छुटभैये नेताओं की तरफ से बयान दिए जा रहे हैं, उसे नजरअंदाज करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश का मुसलमान आतंकी गतिविधियों का विरोध कर रहा है, वह भी इसे स्वीकार नहीं कर रहा है, लेकिन कुछ राजनेता अपने राजनीतिक फायदे के लिए उल्टे सीधे बयान दे रहे हैं। मुझे लगता है कि इन बयानों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जनता इनके कारनामों को देख रही है, जिस तरह से ये लोग सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं, उसका जवाब इन्हें निश्चित तौर पर जनता की तरफ से मिलेगा और ऐसा होते हुए हम सभी लोग देखेंगे।
उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को ‘समाप्तवादी पार्टी’ बना देगी। इन्हें कोई भी पूछने वाला नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिस तरह से कम सीटें मिलीं, उसके बाद से ये लोग लगातार गुब्बारे की तरह फूल रहे हैं, लेकिन इन लोगों को एक बात का ध्यान रखना होगा कि लोकसभा चुनाव के बाद कई राज्यों के विधानसभा के चुनाव हुए, जिसमें भाजपा का कमल खिला। ऐसी स्थिति में सपा के लोगों को एक बात का ध्यान रखना होगा कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इन लोगों को जनता पूछने वाली नहीं है।
PM मोदी बोले- जनता चाहती है बदलाव, केरल में कांग्रेस पर बड़ा वार
रायपुर, बिलासपुर और गोंदिया रूट की ट्रेन सेवा फिर शुरू
चीन पर टेक्नोलॉजी नकेल, US ने पेश किया MATCH एक्ट
मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: कुवैत की तेल रिफाइनरी फिर बनी निशाना
राहुल गांधी पर भाजपा का तंज, बयान पर मचा बवाल
खौफनाक हादसा, गले के आर-पार सरिया; सर्जरी से बची जान
आईपीएल विवाद: ललित मोदी ने BCCI से की बड़ी मांग
मंटुरोव की भारत यात्रा: कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत
डेढ़ लाख शिक्षकों को फायदा, चौथी क्रमोन्नति का आदेश जारी
माता के दरबार में वर्दीधारी का भक्ति भाव, लोगों ने सराहा
AIMIM की पहली लिस्ट सामने: 12 उम्मीदवारों के नाम और सीटें तय
AAP नेता राघव चड्ढा बोले, खामोशी के बावजूद नहीं मानी हार
देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद
अफवाह के चलते महिला बंधक, पुलिस ने बचाया
नई ट्रेन सेवा शुरू, अब रोज मिलेगा सफर का विकल्प
पर्दे के पीछे की कूटनीति: भारत और पाकिस्तान की ट्रैक-2 बैठक में क्या चल रहा है?
घंटों टीवी देखना सेहत के लिए खतरनाक, जानें नुकसान
तकनीकी समिति ने ठुकराई अपील, फखर पर लगा बैन कायम