‘Velvet Flow’ बना मुसीबत, बादशाह के खिलाफ केस दर्ज
मशहूर रैपर बादशाह को लेकर बड़ी खबर आ रही है। रैपर इस वक्त अपने नए गाने Velvet Flow को लेकर विवादों में घिर गए हैं और अब उन पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। रैपर के इस गाने को लेकर ईसाई समुदाय में भारी रोष देखने को मिल रहा है और पंजाब क्रिश्चन मूवमेंट की ओर से पुलिस कमिश्नर को शिकायत पत्र भी जारी किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हाल ही में बादशाह का नया गाना Velvet Flow रिलीज हुआ है। गाने को लेकर जो शिकायत पत्र जारी किया गया है, उसमें लिखा है कि रैपर बादशाह के गाने Velvet Flow में उन्होंने यह गाया कि घर में लगे चर्च और हाथ में पासपोर्ट है। ईसाई भाईचारे का आरोप है कि इस गाने में पवित्र बाइबिल का संदर्भ अश्लील शब्दों सहित इस्तेमाल किया गया है, जिससे पूरे ईसाई समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने सोशल मीडिया से इस गाने को हटाने की पुलिस कमिश्नर से मांग की है।
इतना ही नहीं बल्कि पंजाब क्रिश्चियन मूवमेंट के प्रदेश अध्यक्ष पास्टर गौरव मसीह गिल ने कहा कि वो घर पर बैठे थे और उन्हें उनके फ्रेंड का फोन आया। उसने कहा कि सोशल मीडिया पर रैपर बादशाह का नया गाना Velvet Flow रिलीज हुआ है। इस गाने में उन्होंने मसीही समुदाय की पवित्र बाइबिल और चर्च का नाम गलत और अपमानजनक तरीके से लिया है।
गाने में आपत्तिजनक शब्द
इसके आगे पास्टर ने कहा कि उन्होंने जब इस गाने को सुना तो इसमें “घर लगे चर्च और हाथ में है पासपोर्ट” जैसे बाइबिल पढ़ने पर घर बैठा बोर हुआ कि रिव्यू कहे रिविल की बात की है। इससे यह दर्शाने की कोशिश की गई है कि चर्च की पवित्रता को डर और भय की जगह बताया जाए। उन्होंने कहा कि यह पूरा गाना अश्लीलता से भरा हुआ है। इस गाने में आपत्तिजनक शब्द यूज किए गए हैं।
यूट्यूब से हटवाने की मांग
बादशाह द्वारा पवित्र बाइबिल और चर्च का नाम इस अश्लील गाने में लेने के कारण पूरे मसीही समुदाय में गहरा रोष व्याप्त है। इससे हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है क्योंकि बादशाह और उनके साथियों ने मसीही समुदाय की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने सिंगर बादशाह और उनके साथियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और बेअदबी का मामला दर्ज करवाया है। साथ ही तत्काल इस गाने को सोशल मीडिया से हटवाया जाए जिससे मसीही समुदाय के दिल पर लगे घावों पर मरहम लगाया जा सके।
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त
बाबा महाकाल का दरबार हुआ रोशन, भक्त ने चढ़ाए 29 किलो चांदी