दीपिका कक्कड़ ने की बद्दुआ की बात, कहा – ‘ऐसे लोगों को मिले सजा’
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ आए दिन ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। हाल ही में दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अपने एक पोस्ट के चलते लोगों के गुस्से का शिकार हुए थे। पहलगाम आतंकी हमले के बाद अपने व्लॉग को प्रमोट करने के चक्कर में इन दोनों पर देश का गुस्सा फूट पड़ा था। वहीं, अब दीपिका ने पहलगाम आतंकी हमले पर चुप्पी तोड़ी है। अपने एक व्लॉग में दीपिका ने खुलकर इस मामले पर बात की और इस्लाम को लेकर काफी कुछ कहा।
दीपिका को नहीं पता था कितना सीरियस था पहलगाम आतंकी हमला
दीपिका ने अपने व्लॉग में ट्रिप की बात करते हुए कहा कि 2 -3 दिन वो कुछ सोचने-समझने की क्षमता में नहीं थीं। एक्ट्रेस ने रिवील किया कि जिन दिन वो दिल्ली पहुंचीं उसके बाद धीरे-धीरे उन्हें पता चला कि पहलगाम में अटैक हुआ है। हालांकि, उन्हें ऐसा लगा कि कुछ छोटा-मोटा हुआ होगा। बाद में उन्हें पता चला कि मामला कितना सीरियस है। इस हमले को दीपिका ने दर्दनाक और भयानक बताया है और कहा कि वो इससे पूरी तरह से हिल गई हैं।
आतंवादियों के बुरे हाल की मांगी दुआ
दीपिका कक्कड़ ने कहा कि वो जितनी बार उन महिलाओं और बच्चों के वीडियोज देखती हैं और महसूस करती हैं कि उन्होंने अपनों को खोया है, तो ये बेहद भयानक लगता है। उन महिलाओं पर क्या बीत रही होगी, जिन्होंने अपने पति को खोया है? उन बच्चों का क्या हो रहा होगा, जिन्होंने पिता को खोया है? ये कभी कोई और महसूस नहीं कर सकता। दीपिका ने व्लॉग में आगे कहा, ‘मैं दिल से दुआ करती हूं कि जिस किसी ने भी ये किया है, जिन 4 लोगों के स्केच सामने आए थे वो और इसके पीछे जो भी लोग हैं, उन सबका इतना बुरा हाल हो और सबके सामने हो। जैसे आज ये सारे परिवार तड़प रहे हैं, वैसे ही वो तड़पें और हर एक दर्द वो महसूस करें।’
आतंवादियों के धर्म पर क्या बोलीं दीपिका कक्कड़?
दीपिका ने धर्म को लेकर बात करते हुए कहा, ‘जितना मैं इस्लाम को समझी हूं, मैं ये पूरे यकीन के साथ कह सकती हूं कि कोई ईमान वाला इंसान ये काम नहीं कर सकता। किसी बेगुनाह को मजहब के नाम पर मार देना, ये इस्लाम नहीं सिखाता। आप भी धर्म देखो, जानो, समझो या पवित्र किताब उठा लो किसी में भी ये नहीं लिखा कि दूसरे धर्म के लोगों को मारो। सभी धर्म यही सिखाते हैं कि प्यार से एक साथ रहो, दूसरों की इज्जत करो और जो ये नहीं करता फिर वो चाहे किसी भी धर्म का हो… जो मासूम लोगों की जान लेता है उसका कोई धर्म नहीं होता। वो इंसान गलत है। वो सिर्फ एक आतंकवादी है। आतंकवादी को कोई ईमान, धर्म नहीं होता। मैं पूरे दिल से यही दुआ करूंगी कि जिसने ये किया है, उस गुनेहगार को कड़ी से कड़ी सजा मिले।’
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त
बाबा महाकाल का दरबार हुआ रोशन, भक्त ने चढ़ाए 29 किलो चांदी