दिल्ली बनाम कोलकाता: रोमांचक टक्कर में दोनों टीमों की नजरें जीत पर
आईपीएल-2025 में प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना अपने अगले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से है। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। कोलकाता का पिछला मैच अपने घर ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पंजाब किंग्स से था जो बारिश के कारण धुल गया था। ऐसे में प्लेऑफ के लिए उसे हर मैच में जीत चाहिए ही चाहिए।
दिल्ली ने अपना पिछला मैच रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ खेला था जिसमें उसे हार मिली थी। अब दिल्ली की नजरें जीत के रास्ते पर लौटने की होंगी। दोनों ही टीमें जीत को बेताब हैं और इसलिए अपनी प्लेइंग-11 को लेकर बड़े कदम उठ सकती हैं।
दिल्ली करेगी बदलाव?
दिल्ली के लिए पिछले मैच में उसकी गेंदबाजी कमजोर साबित हुई थी। कोलकाता के खिलाफ अक्षर पटेल की कप्तानी वाली ये टीम यहां एक बदलाव कर सकती है। टीम दुश्मंथा चमीरा को बाहर कर टी नटराजन को मौका दे सकती है। अगर वह पूरी तरह फिट है तो। आरसीबी के खिलाफ दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी की थी और मोहित शर्मा की जगह आशुतोष शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर ले आए थे।
कोलकाता के खिलाफ भी आशुतोष और मोहित को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। पिछले मैच में फाफ डु प्लेसी की वापसी हुई थी और इस मैच में भी वह अपनी जगह बनाए रखेंगे।
कोलकाता भी करेगी बदलाव?
कोलकाता के गेंदबाजों ने भी पिछले मैच में निराश किया था। हालांकि, कप्तान अजिंक्य रहाणे इस एरिया में बदलाव करें इसकी संभावना नजर नहीं आती है। दिल्ली के मैदान को देखते हुए राहणे एक बार फिर क्विंटन डिकॉक को मौका दे सकते हैं। उनकी जगह रहमानुल्लाह गुरबाज को बाहर कर सकते हैं जो फेल हो रहे हैं। दिल्ली के स्टेडियम को देखते हुए डिकॉक टीम के लिए सही विकल्प साबित हो सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, फाफ डुप्लेसी, करुण नायर, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, मोहित शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, टी. नटराजन
कोलकाता नाइट राइ़डर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रोवमैन पावेल, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी।
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’