भीगी किशमिश से मिलते हैं ज़्यादा फायदे, जानें गर्मियों में कैसे करें सेवन
गर्मियों में अगर आप कुछ अपनी डाइट में शामिल करते हैं ताे सोच समझकर ही करना चाहिए। कई बार खाने की चीजों के फायदे मौसम के मुकाबले ही मिलते हैं। सभी घरों में ड्राई फ्रूट्स खाए जाते हैं। काजू, बादाम, अखरोट और किशमिश तो आम है। इन्हें गर्मियों में खाने के लिए सावधानी बरतनी पड़ती है। इनकी तासीर गर्म होती है। कई लोग इन्हें रात भर भिगोकर खाते हैं तो कुछ सूखे मेवे ही खा लेते हैं।
आज हम किशमिश की बात कर रहे हैं। किशमिश एक ऐसा सूखा मेवा है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी खजाना है। इसमें आयरन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, और विटामिन बी जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। वैसे तो ज्यादातर लोग इसे ड्राई ही खा लेते हैं, लेकिन कुछ इसे भिगोकर खाते हैं। अगर आपके मन में ये सवाल उठ रहा है कि गर्मियों में सूखी या भीगी हुई किशमिश में क्या ज्यादा फायदेमंद है तो हम आपकी कंफ्यूजन को दूर करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
भीगी किशमिश: क्यों है गर्मियों में बेहतर?
- गर्मियों में शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी होता है। साथ ही बॉडी को डिटॉक्स और हाइड्रेट रखने की जरूरत होती है। ऐसे में रात भर भिगोई हुई किशमिश को सुबह खाली पेट खाने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकलते हैं।
- भीगी किशमिश में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इस कारण पेट की समस्याओं जैसे कब्ज, एसिडिटी से राहत मिलती है।
- इसमें आयरन, कॉपर और बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन्स होते हैं। ये ब्लड में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाते हैं।
- इनमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और नेचुरल शुगर स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं।
- भीगी किशमिश पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। ऐसे में वजन तेजी से कम होता है।
- इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
सूखी किशमिश के फायदे
- सूखी किशमिश में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। ये शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। महिलाओं के लिए यह खासतौर पर लाभकारी है।
- इसके अलावा हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। क्योंकि ये कैल्शियम का भी बढ़ियां स्त्रोत होते हैं। यह बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिए लाभदायक है।
- अगर आपको मीठा खाने की क्रेविंग हो रही है तो सूखी किशमिश एक हेल्दी ऑप्शन हो सकती है। इनमें नेचुरल मिठास होता है।
गर्मियों में क्या है बेहतर?
- हालांकि दोनों ही किशमिश सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। गर्मियों की बात करें ताे इस मौसम में भीगी किशमिश को ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। किशमिश को रात भर के लिए भिगोने पर इसकी गर्म तासीर कम हो जाती है, जिससे यह पेट के लिए हल्की और आसानी से पचने वाली बन जाती है।
ऐसे करें सेवन
- रात को कुछ किशमिश पानी में भिगो दें।
- सुबह उठकर खाली पेट इन किशमिश को खाएं और बचा हुआ पानी भी पी लें।
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश
‘लखपति दीदी’ योजना से चमका गांव, हर घर में खुशहाली
CSK बनाम KKR: जीत की तलाश में चेन्नई, कोलकाता को कड़ी टक्कर देने की तैयारी
तहसीलों में प्रशासनिक बदलाव: राजस्व विभाग ने कई अधिकारियों को हटाया, नई तैनाती जल्द
सायनी घोष का चुनावी गाना बना सियासी बवाल, BJP ने TMC पर साधा निशाना, क्या है पूरा मामला?
बुमराह के चार ओवर काफी नहीं, टीम को सोचना होगा आगे—डुप्लेसिस
अंधविश्वास या साजिश? रहस्यमयी सामान मिलने से बढ़ी चिंता
एंटी इनकंबेंसी के डर से बदली रणनीति? 15 साल बाद वाम मोर्चा की शैली में दिखीं ममता बनर्जी की राजनीति
सियासी बयान से मचा हंगामा: हरीश रावत बोले—हां मैं तांत्रिक हूं और घमंडी हूं
सेहत के लिए बेस्ट पानी कौन सा—मटका, तांबा या फ्रिज?