डोंबिवली में शिंदे की संवेदना यात्रा, पहलगाम हमले के पीड़ितों का जाना हाल
डोंबिवली । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकवादी हमले में मृतकों के परिवारों से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस हमले में हेमंत जोशी, संजय लेले और अतुल मोने की दुखद मृत्यु हो गई थी।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पीड़ित परिवारों से घटना की जानकारी ली और उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों का पूरा ख्याल रखेगी। उन्होंने कहा कि सरकार इन परिवारों के बच्चों की शिक्षा और भविष्य में रोजगार की व्यवस्था के लिए हर संभव मदद उपलब्ध कराएगी।
डिप्टी सीएम ने यह भी आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार इस घिनौने हमले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और उन्हें न्याय दिलाया जाएगा। इस मौके पर कल्याण-डोंबिवली के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, विधायक डॉ. बालाजी किनिकर, विधायक राजेश मोरे, कल्याण जिला प्रमुख गोपाल लांडगे, पूर्व नगरसेवक महेश पाटिल सहित शिवसेना के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। इसमें कई राज्यों के पर्यटक शामिल थे, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए थे। आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं, जिनमें सिंधु जल समझौता का निलंबन और पाकिस्तानियों को वापस भेजना प्रमुख कदम हैं।
सरकार ने कहा है कि आतंकियों को खोज कर निकाला जाएगा और उन्हें सजा मिलेगी। साथ ही, उनके आकाओं और पनाहगारों को भी नहीं बख्शा जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
दो विदेशी और दो पाकिस्तानी कप्तान मैदान में आमने-सामने
बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर
अंपायर के फैसले पर बहस करना माना जाता है अनुशासनहीनता
बंगाल चुनाव पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले- अब शपथ समारोह में आऊंगा
श्रेयस की कूल कप्तानी बनाम पाटीदार का शांत दिमाग
पंजाब में ED का शिकंजा, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर बड़ी कार्रवाई
परिवार संग बिताया खास समय, फैंस के साथ शेयर की खुशी
ड्रग्स के खिलाफ अमेरिका की कड़ी कार्रवाई, मिसाइल हमले में 3 लोगों की मौत
कहा—सिनेमा में रंगभेद की सोच अब भी मौजूद
छक्के को चौका देने का आरोप, मैच का टर्निंग पॉइंट बना?