अदनान सामी ने नागरिकता पर उठे सवालों को बताया बचकाना, ट्वीट से दिया जवाब
भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में हमेशा से उतार-चढ़ाव रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से रिश्तों में और भी तल्खी आ गई है। भारत ने कई सख्त कदम उठाए हैं। ऐसे में फैंस उन पाकिस्तानी सेलेब्स को घेरने लगे जिन्होंने भारतीय नागरिकता ली है।
यूजर्स ने किया सामी को ट्रोल
साल 2016 में सिंगर अदनान सामी ने भारत की नागरिकता ले ली थी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद क्योंकि हर कोई गुस्से में है इस वजह से कई सोशल मीडिया यूजर सिंगर को ट्रोल करने लगे।
गुस्से में सिंगर ने दिया मुंहतोड़ जवाब
अब अदनान ने एक सोशल मीडिया यूजर को जवाब दिया जिसने उनकी भारतीय नागरिकता पर सवाल उठाया था। हाल ही में एक यूजर ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पूछा कि क्या गायक को भी पाकिस्तान वापस भेजा जाएगा, क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सभी मुख्यमंत्रियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक भारत में न रहे।
एक्स पर लिखा मजेदार कमेंट
यूजर ने लिखा,'अदनान सामी के बारे में क्या?' इस पर रिएक्ट करते हुए अदनान सामी ने कहा, "इस अनपढ़ बेवकूफ को कौन बताएगा।" इतना ही नहीं, एक अन्य पाकिस्तानी यूजर ने गायक का मजाक उड़ाया और लिखा, "अदनान, भाई। कोई मसला नहीं, आप पाकिस्तान मत आओ। फवाद भाई को छोड़ो-आप को अभी बहुत जानकारी इकट्ठा करनी है?" अदनान सामी ने इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा, "हां... अभी करीब वो धमाकेदार जानकारी आपको उठती हुई आएगी!! आपको लिफ्ट करा देगी!! एन्जॉय करें।"
2016 में मिली थी नागरिकता
बता दें कि भारतीय नागरिकता मिलने के बाद से सिंगर का परिवार मुंबई में रह रहा है। इससे पहले बीबीसी से बात करते हुए गायक ने कहा था कि उन्हें पाकिस्तान में खतरा महसूस होता है। उन्हें अपनी सुरक्षा से ज्यादा अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता थी। पाकिस्तानी सरकार से लंबी लड़ाई के बाद अदनान सामी ने भारतीय नागरिकता के लिए याचिका दायर की और 2016 में वे भारतीय नागरिक बन गए।
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”
“जनता हमारे साथ है”—सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास भरा बयान
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
अभिभावकों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत