32 लाख की रिश्वत लेते धराए रेलवे इंजीनियर विशाल आनंद, CBI का छापा
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चीफ इंजीनियर विशाल आनंद को 32 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इस मामले में विशाल के भाई कुणाल आनंद, रिश्वत देने वाले ठेकेदार सुशील झाझरिया और उसके कर्मचारी मनोज पाठक को गिरफ्तार किया है।
सीबीआई की जांच में सामने आया कि भारतीय रेल सेवा (आइआरएसई 2000 बैच) के अधिकारी विशाल ने करोड़ों रुपये के ठेके और वर्क ऑर्डर दिलाने के नाम पर सुशील झाझरिया से यह रुपये मांगे थे।
रांची में भाई ने ली रिश्वत
अफसर ने रिश्वत की रकम खुद न लेकर अपने भाई कुणाल को देने के लिए कहा। इसके बाद ठेकेदार सुशील झाझरिया ने अपने कर्मचारी मनोज पाठक के हाथों राशि भेजी। जैसे ही मनोज ने 32 लाख कुणाल को दिए सीबीआई की टीम ने दोनों को पकड़ लिया।
बड़े निर्माण कर रही थी कंपनी
जिस प्राइवेट कंपनी से यह रिश्वत ली गई, वह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कई बड़े निर्माण कार्य कर रही थी। इनमें रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी), अंडरब्रिज (आरयूबी), ट्रैक लाइनिंग, क्षमता वृद्धि के काम और छोटे-बड़े पुलों का निर्माण शामिल है। अब सीबीआइ कंपनी की ओर से पहले हासिल किए गए ठेकों की भी जांच शुरू करेगी कि क्या यह ठेके भी रिश्वत देकर हासिल किए गए थे।
रांची और बिलासपुर में छापेमारी, दस्तावेज और नकदी बरामद
सीबीआइ ने गुरुवार को रांची और बिलासपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में नकदी और कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं।
मैनेजिंग डायरेक्टर ने बेटे से कहा, 32 लाख देने हैं
प्राइवेट कंपनी के एमडी झाझरिया ने 21 अप्रैल को अपने बेटे से कहा कि रेलवे के चीफ इंजीनियर से मिलने जा रहे हैं, जहां रिश्वत की रकम तय की जाएगी। मुलाकात के बाद उन्होंने बेटे को बताया कि 32 लाख की डील फाइनल हो गई है और यह रकम अफसर को उसके भाई के माध्यम से दी जाएगी।
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”
“जनता हमारे साथ है”—सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास भरा बयान
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
अभिभावकों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत