अक्सर सपने में दिखाई देती है कुल देवी? किसी बड़ी घटना का संकेत! ऐसा सपना दिखे तो क्या करें आप?
हर व्यक्ति के जीवन में सपनों का खास महत्व होता है. कई बार ऐसे सपने आते हैं जो सिर्फ कल्पना नहीं होते, बल्कि वे कोई खास संदेश लेकर आते हैं. अगर आपने हाल ही में या अक्सर सपने में अपनी कुलदेवी को देखा है, तो यह एक सामान्य बात नहीं है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कुलदेवी का बार बार सपने में दिखना आपके जीवन से जुड़े कुछ खास इशारे देता है.
क्या मतलब है कुलदेवी का सपने में आने से
कुलदेवी को परिवार की रक्षक माना जाता है. जब वे सपने में बार बार नजर आती हैं, तो इसका मतलब होता है कि आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है या कोई परेशानी खत्म होने की ओर बढ़ रही है. यह सपना संकेत देता है कि कुलदेवी आपके साथ हैं और आपके ऊपर उनका आशीर्वाद है.
ये संकेत अच्छे होते है
अगर कुलदेवी आपके सपने में शांत भाव में दिखती हैं या मुस्कुरा रही होती हैं, तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है. यह आपके घर में सुख शांति और तरक्की की ओर इशारा करता है. अगर कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह अब पूरे होने लगेंगे.
क्या कुछ गलत होने की ओर इशारा कर रही है
कई बार कुलदेवी का अचानक बार बार सपने में आना किसी आने वाली परेशानी का संकेत भी हो सकता है. लेकिन डरने की जरूरत नहीं है. यह सपना आपको पहले से आगाह करता है कि आप सावधान हो जाएं और कुलदेवी से मन ही मन प्रार्थना करें. इससे आपको सही रास्ता मिल सकता है और मुश्किलें आसान हो सकती हैं.
इन छोटे छोटे आसान उपाय से कुल देवी को खुश करें
अगर आप बार बार ऐसे सपने देख रहे हैं, तो यह समय है जब आप अपनी कुलदेवी को प्रसन्न करें. इसके लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं
1.रोज रात घी का दीपक जलाएं
रात को सोने से पहले कुलदेवी के सामने घी का दीपक जलाएं. आंखें बंद करके उनके सामने ध्यान लगाएं और घर की सुरक्षा की प्रार्थना करें.
2.कुल देवी को पीले चावल चढें
हल्दी में लिपटे हुए पीले चावल को पानी में भिगोकर कुलदेवी को चढ़ाना शुभ माना जाता है. इसके साथ चंदन और सिंदूर का तिलक भी करें.
3.पान भी भोग चढें
कुलदेवी को पान में इलायची, लौंग, सुपारी, गुलकंद और थोड़ी दक्षिणा रखकर अर्पित करें. इससे घर की दिक्कतें दूर होने लगती हैं.
4.सुपारी को भी पूजा में करें शामिल करें
अगर कुलदेवी की मूर्ति या तस्वीर उपलब्ध नहीं है, तो एक साफ सुपारी लेकर उस पर कलावा लपेटें और उसे कुलदेवी का प्रतीक मानकर पूजा करें.
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”
“जनता हमारे साथ है”—सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास भरा बयान
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
अभिभावकों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत