सैमसंग ने तमिलनाडु में ₹1,000 करोड़ का निवेश किया, 100 नई नौकरियों का वादा
दक्षिण कोरिया की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स (Samsung Electronics) तमिलनाडु के श्रीपेरुम्बुदूर स्थित अपने प्लांट में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह जानकारी राज्य के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा ने दी है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह एलान उस समय हुआ है जब कुछ महीने पहले सैमसंग के इसी प्लांट में कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन हुए थे। फरवरी में एक सिट-इन प्रोटेस्ट हुआ था, जो छह महीनों में दूसरा सबसे बड़ा श्रमिक विवाद था।
सितंबर 2024 में भी सैमसंग की श्रीपेरुम्बुदूर यूनिट के सैकड़ों कर्मचारियों ने पांच हफ्तों तक सैलरी में बढ़ोतरी और यूनियन को मान्यता देने की मांग को लेकर हड़ताल की थी। उस हड़ताल के बाद कंपनी ने श्रमिकों की कई मांगों को मानने पर सहमति जताई थी।
तमिलनाडु के इंडस्ट्री एवं कॉमर्स मंत्री टीआरबी राजा ने X (पूर्व में ट्विटर) पर इस निवेश की जानकारी साझा करते हुए लिखा, “कंपनी का यह अतिरिक्त निवेश तमिलनाडु की श्रमिक शक्ति में उनके भरोसे को दर्शाता है।” उन्होंने यह भी कहा कि सैमसंग इस फैसिलिटी में 100 अतिरिक्त नौकरियां भी पैदा करेगी।
श्रीपेरंबदूर यूनिट में हुआ था विरोध प्रदर्शन
श्रीपेरंबदूर इकाई में कर्मचारियों और मैनजमेंट के बीच कई बार टकराव देखने को मिला है, जिसमें कर्मचारियों ने कंपनी पर यूनियन-विरोधी रणनीति अपनाने का आरोप लगाया है। सैमसंग ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि वह “सभी लागू कानूनों का अनुपालन करता है”। फरवरी में, गतिरोध तब और बढ़ गया जब फैक्ट्री कर्मचारियों ने कांचीपुरम जिले में मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट में एक दिवसीय भूख हड़ताल पर जाने की धमकी दी।
मथुरा की अनोखी कथा: कैलाश से पहुंचे महादेव, बने शहर के रक्षक
क्यों चाणक्य ने कहा- विवाहित व्यक्ति ही हो शासन के लायक? जानिए तर्क
बच्चों का नाम रखते समय बरतें सावधानी, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”
“जनता हमारे साथ है”—सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास भरा बयान