पहलगाम हमले पर कांग्रेस का शांतिपूर्ण विरोध, सभी जिलों में होंगे कैंडल मार्च
पहलगाम हमले के विरोध में कांग्रेस शुक्रवार को देशभर में कैंडल मार्च निकालेगी। 25 और 26 अप्रैल को होने वाली सभी संविधान बचाओ रैलियां स्थगित कर दी गई हैं।
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट किया, पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के साथ एकजुटता जताने और इस अमानवीय कृत्य के विरोध में सभी राज्यों के जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता 25 अप्रैल को कैंडल मार्च निकालेंगे।
संविधान बचाओ रैलियां 27 अप्रैल से फिर शुरू होंगी
25 और 26 अप्रैल को होने वाली सभी संविधान बचाओ रैलियां स्थगित कर दी गई हैं। संविधान बचाओ रैलियां 27 अप्रैल से फिर शुरू होंगी।
आतंकियों से कभी भी हो सकता है हिसाब-किताब
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित खून के प्यासे आतंकियों ने जिस तरह से निर्दोष लोगों का खून बहाया, उसका हिसाब-किताब तो कभी भी हो सकता है, लेकिन उन महिलाओं का सूना जीवन कैसे भरेगा जिनका जीवन अब पूरी तरह से अंधकारमय हो गया है।
उन माताओं का क्या होगा जिनके बुढ़ापे की लाठी ही टूट गई। उन बच्चों का क्या होगा जो अनाथ हो गए। खौफ और तबाही का वो ऐसा मंजर था कि हताशा में महिलाओं द्वारा 'अल्लाहु अकबर' का नारा लगाना भी काम न आया। उनकी आंखों के सामने ही पतियों को गोली मार दी गई।
अल्लाह हू अकबर चिल्लाने लगे
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में महाराष्ट्र के भी कई लोग मारे गए हैं। मृतकों में पुणे के दो लोग कौस्तुभ गणबोटे और संतोष जगदाले शामिल हैं। कौस्तुभ गणबोटे की पत्नी ने ऐसी ही भयावहता साझा की। आतंकियों ने पूछा कि क्या हम अजान पढ़ सकते हैं। हताशा में हमने 'अल्लाहु अकबर' का नारा लगाना शुरू कर दिया। फिर भी उन्होंने हमारे पतियों को गोली मार दी।
Gangtok में PM का अलग अंदाज, युवाओं संग फुटबॉल खेलकर जीता दिल
जनगणना के चलते Bhopal में कलेक्टर का बड़ा आदेश, अवकाश रद्द
‘जय महाकाली’ vs ‘जय श्रीराम’: बंगाल की सियासत में नया मोड़
विकास की समीक्षा और जनसमस्याओं पर मंथन, 5 मई को खास आयोजन
इंदौर में छापेमारी का बड़ा अभियान, होटल-हॉस्टल संचालकों में हड़कंप
लिव-इन रिलेशनशिप केस में Supreme Court of India की सख्त टिप्पणी, कहा- हालात समझना जरूरी
कहीं राहत तो कहीं आफत: MP में बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता
“सांसद न होते तो पहचान नहीं” – Raghav Chadha पर तीखा हमला
राकेश सिंह पर गंभीर आरोप, IAS एसोसिएशन तक पहुंची शिकायत
MP में 5वीं-8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर: पुनः परीक्षा 1 जून से शुरू
छत्तीसगढ़ सरकार एक्शन मोड में, विधानसभा सत्र और कैबिनेट मीटिंग पर नजर
मथुरा की अनोखी कथा: कैलाश से पहुंचे महादेव, बने शहर के रक्षक
क्यों चाणक्य ने कहा- विवाहित व्यक्ति ही हो शासन के लायक? जानिए तर्क
बच्चों का नाम रखते समय बरतें सावधानी, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें